{"_id":"6a282a3c2c5b129c190932b5","slug":"power-failure-water-supply-disruptionclaims-proved-futile-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90841-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली गुल, पानी ठप...दावों की निकली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली गुल, पानी ठप...दावों की निकली हवा
विज्ञापन
जल संकट से जूझ रहे हैं डीएलएफ सिटी के निवासी, बिजली की आवाजाही ने गर्मी में बढ़ाई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रचंड गर्मी के बीच गुरुग्राम के पुराने इलाकों और सोसाइटियों में बिजली और पानी का संकट गहरा गया है। बुनियादी ढांचे की कमी और बिजली की आवाजाही के कारण बसई व चंदू बुढेरा जैसे जल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे डीएलएफ, डूंडाहेड़ा और सूर्या विहार समेत कई इलाकों में पानी की किल्लत है। हालांकि, बिजली निगम का दावा है कि बिजली की रिकॉर्ड आपूर्ति हो रही है।
डीएलएफ में जल संकट से जूझ रहे हैं लोग
डीएलएफ के आरडब्ल्यूए को पानी संबंधित काफी शिकायतें आ रही हैं। खासतौर पर फेज-2 में लोगों को काफी परेशानी है। डीएलएफ प्रबंधन का कहना है कि जीएमडीए की ओर से कम पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों की शिकायत है कि बमुश्किल 20 मिनट पानी आ रहा है। काफी कम प्रेशर में पानी की आपूर्ति के कारण काफी दिक्कत आ रही है।
लोग बोले- टैंकर मंगाने को होंगे मजबूर
डीएलएफ की शिकायत है कि जीएमडीए कम पानी की आपूर्ति कर रहा है। कुछ इलाकों में नाममात्र पानी आ रहा है। काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। -ध्रुव बंसल, डीएलएफ फेज- 2 आरडब्ल्यूए संयोजक
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-2 के बी ब्लॉक, एस ब्लॉक आदि में बमुश्किल 15 मिनट पानी आ रहा है। शाम में 4 बजकर 8 मिनट पर पानी शुरू हुआ और 4 बजकर 22 मिनट पर बंद हो गया। -नेहा, डीएलएफ फेज- 2
जीएमडीए की ओर से डीएलएफ को कम पानी दिया जा रहा है। हर साल गर्मी में ये दिक्कत आती है। फिलहाल टैंकर तो नहीं मंगा रहे हैं लेकिन यही स्थिति रही तो बगैर टैंकर के काम नहीं चलेगा। -मनीष धवन, महासचिव डीएलएफ सिटी आरडब्ल्यूए
बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
हमारी सोसाइटी में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। ऐसे में डीजी सेट से गर्मी के मौसम में पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। पिछले दिनों करीब 12 घंटे बिजली नहीं थी। -हरि सिंह, आरओएफ अलांते सेक्टर 108
33 केवी सबस्टेशन नहीं होने के कारण बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। करीब 475 परिवार हमारी सोसाइटी में रह रहे हैं। बिजली संकट के कारण लोगों ने अपने पैसे से नया डीजी सेट लिया है। -आलोक पांडेय, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रहेजा वेदांता, सेक्टर 108
सोसाइटी में काफी बिजली कटौती होती रही है। बिजली निगम लंबे कट पर अपडेट भी नहीं देता है। सोसाइटी के लोग लंबे कट से काफी परेशान है। हमारे यहां कॉमन एरिया के अलावा कहीं बिजली उपलब्ध नहीं होती है। -संतोष सिंह, लक्ष्मी परीना, सेक्टर 99 ए