{"_id":"610162398ebc3e583d633bb8","slug":"power-failure-due-to-rain-people-remain-upset-gurgaon-news-noi596178317","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बिजली गुल, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बिजली गुल, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बुधवार को जहां शहर में लोगों को बारिश के कारण जलभराव के कारण परेशानी हुई, वहीं घंटों बिजली सप्लाई बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घंटे बिजली बाधित होने के कारण घरों व दुकानों के इनवर्टर भी बंद हो गए। सेक्टर-51 में सुबह से ही बिजली गायब होने से लोगों को दिक्कत हुई। शहर के सिविल लाइन का कुछ क्षेत्र, सेक्टर-15 पार्ट-2, झाड़सा रोड़, गुरुद्वारा रोड़, मोर चौक क्षेत्र, सदर बाजार, जैकबपुरा, सिद्धेश्वर चौक के पास वाला क्षेत्र में बिजली कई घंटे गायब रही। वहीं औद्योगिक क्षेत्रों उद्योग विहार और सेक्टर-37 में भी कई घंटे का बिजली कट होने के कारण औद्योगिक इकाइयों का कामकाज प्रभावित रहा और जनरेटर चलाकर उत्पादन कार्य करने पड़े।
शहर के सदर बाजार क्षेत्र में फॉल्ट होने के कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिस कारण लगभग 3 घंटे तक बिजली बंद बाधित रही। जेई सुनील ने बताया कि एक ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आने के कारण बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। बारिश के कारण काम समय पर भी नहीं हो पाया। बैंकों और बड़े कार्यालयों में बिजली की व्यवस्था करने के लिए जनरेटर चलाने पड़े। कादीपुर लाइन के जेई राम बहादुर ने बताया कि सुबह लगभग 9.30 बजे बिजली बंद हुई थी, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद फॉल्ट नहीं मिल रहा था। ऐसे में खंभों पर तारों की जांच की जा रही थी, लेकिन बारिश होने के कारण काफी मुश्किल हुई। कई घंटों की कोशिश के बाद सेक्टर-15 पार्ट-2 में फॉल्ट मिला और ठीक करके 3.30 बजे बाद ही बिजली सप्लाई शुरू की जा सकी।
आईडीए सेक्टर-37 के अध्यक्ष केके गांधी ने बताया कि औद्योगिक इकाई में बिजली नहीं होने कारण कंपनियों द्वारा जनरेटर चलाने पड़े। डीजल की कीमत ज्यादा होने के कारण उद्योगपतियों को काफी नुकसान होता है। बिजली विभाग को बिजली सप्लाई को सुचारू रखने की व्यवस्था करनी होगी। गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि उद्योग विहार में सुबह से ही बिजली सप्लाई बाधित रही, जिस कारण उत्पादन बाधित रहा। वहीं कई कंपनियों में बारिश का पानी भरा होने के कारण भी कामकाज प्रभावित रहा।