फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Posts of panchayat representatives are on family and abuse

पंचायत प्रतिनिधियों के पदों का परिजन व संबंधी कर रहे हैं दुरूपयोग

Tue, 22 Mar 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 22 Mar 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
Posts of panchayat representatives are on family and abuse
पंचायत पद

चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों की जगह उनके परिजन व सगे संबंधि अपने आप को सरपंच, पंच या अन्य सदस्य बताकर जहां उनके पदों का दुरूपयोग कर रहे है, वहीं समाज व प्रशासनिक अधिकारियों को भी गुमराह करने में लगे है।

विज्ञापन


क्षेत्र के शिक्षित एंव जागरूक लोगों ने ऐसे लोगों पर प्रशासन से शिकंजा कसने की मांग की है। शिक्षाविद मास्टर कवल सिंह, सूबेदार रामसिंह, इमरान खांन, अधिवक्ता हसीन खांन, अधिवक्ता दीपक सतीजा, आदि का कहना है की सरकार के ऐतिहासिक फैंसले के चलते गांवों में पहली बार पढ़ी लिखी पंचायते तो बन गई।
विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद अभी भी पंचायत प्रतिनिधियों के सगे संबंधि व परिजन ही पंचायत व थाना तहसील सहित होने वाली मीटिंगों में खुलेआम भाग ले रहे है। जागरूक लोगों का कहना है की महिला प्रतिनिधियों की जगह अक्सर उनके पति या बेटा ही उनके पद को अपने नाम के आगे दर्शाते है। उक्त लोगों का कहना है की शपथ ग्रहण व खण्ड़ स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में प्रतिनिधियों की संख्या कम व उनकी जगह उनके परिजनों की संख्या अधिक देखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन प्रशासन को ऐसे लोगो पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए। ताकि नवनियुक्ति प्रतिनिधि अपनी शक्तियों को समझ सके और खुले तौर पर अपने स्तर पर फैंसला ले सके।


बता दे की गत 10 मार्च को बीडीपीओ कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक को संबोंधित करते हुए जिला अतिरिक्त  उपायुक्ति ने पंचायत प्रतिनिधियों की जगह आने वाले ऐसे लोगों को दलाल बताते हुए प्रशासनिक तौर पर होने वानी बैठकों में प्रतिनिधियों से ही भाग लेने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed