फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Post mortem report comes out after Naib Imam Mohammad Saad was killed after Gurugram violence

गुरुग्राम की आग ने ली जान: इमाम की हत्या का सच आया सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; गोली से नहीं हुई मौत

Sat, 05 Aug 2023 05:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 05:57 PM IST
सार

गुरुग्राम हिंसा के बाद शांति का संदेश देने वाले नायब इमाम मोहम्मद साद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इमाम की हत्या गोली से नहीं हुई है। बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसमें एक्सरे में गोली लगने का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Post mortem report comes out after Naib Imam Mohammad Saad was killed after Gurugram violence
नायब इमाम मोहम्मद साद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

31 जुलाई को नूंह में भड़की हिंसा के बाद गुरुगाम के सेक्टर-57 स्थित निर्माणाधीन मस्जिद के नायब इमाम मोहम्मद साद की हत्या गोली से नहीं बल्कि धारदार हथियारों के हमले से हुई थी। इस बात का खुलासा साद के शव का पोस्टमार्टम के बाद हुआ है।
विज्ञापन

 

इमाम की हत्या का खुलासा
इससे पहले प्रशासन ने कहा था कि मो. साद की मौत की वजह गोली है। मो. साद के शव का पोस्टमार्टम प्रशासन द्वारा गठित किए गए मेडिकल बोर्ड ने किया है। इसकी रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सौंप दी गई है। घटना को लेकर भी कई तरह की बातें कही जा रही थीं। पुलिस को इस बात का शक था कि मो. साद पर गोली से भी हमला हुआ है। इसलिए शव का एक्सरे भी कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने कहा- गोली से नहीं धारदार हथियार से हुई हत्या
जिला प्रशासन की ओर से शव के पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक माथुर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया। इस मेडिकल बोर्ड में डॉ. सुधीर और डॉ. ललित भी शामिल थे। बोर्ड ने जब पोस्टमार्टम किया तो मो. साद की मौत के कारण के विषय में दूसरी ही बात सामने आई। जाहिर हुआ कि मो. साद पर धारदार हथियार से जबरदस्त तरीके से हमला किया गया। उसके शरीर में कहीं भी गोली नहीं मिली साथ ही गोली आर-पार निकल जाने की बात भी सामने नहीं आई।

विज्ञापन

दोनों होमगार्ड की मौत उपद्रवियों की पिटाई से हुई
सोमवार को नूंह की हिंसा में उपद्रवियों के हमले का शिकार हुए होमगार्ड नीरज और गुरुसेव का पोस्टमार्टम भी गुरुग्राम में ही हुआ था। हिंसा में घायल होने के बाद दोनों को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया। यहीं पर इनकी मौत हो गई। इनके पोस्टमार्टम में इनकी मौत की वजह पिटाई और ब्लंट चोट (वह चोट जो किसी धारदार हथियार या धातु की किसी रॉड आदि से नहीं लगी) निकल कर हुई। इनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed