फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Porn video used to show a woman from Dubai on WhatsApp, accused arrested from Delhi airport

व्हाट्सएप पर दुबई से एक महिला को दिखाता था अश्लील वीडियो, दिल्ली एयरपोर्ट से आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Porn video used to show a woman from Dubai on WhatsApp, accused arrested from Delhi airport
गुरुग्राम। दुबई में बैठा एक शख्स मानेसर में एक महिला को फोन पर परेशान करता था। वह उसे अक्सर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर, अश्लील हरकत करता था। वह उसे अश्लील वीडियो दिखाता और संदेश भी भेजता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने फरवरी 2020 में मामला दर्ज किया। फिर आरोपी के खिलाफ लुक ऑट कार्नर (एलओसी) नोटिस जारी कर दो साल बाद उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। वह रविवार को दुबई से लौट रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी साहजेव अली के रूप में हुई है। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि एक फरवरी 2020 को एक महिला ने मानेसर महिला थाने में आकर शिकायत दी थी कि वह घरेलू महिला है। उसे दुबई में बैठा एक शख्स बहुत परेशान कर रहा है। फोन पर अश्लील बात करने के साथ, वीडियो कॉल भी करता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी वीडियो पर अश्लील हरकत करता है। वीडियो के साथ अश्लील संदेश भी भेजता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। आरोपी के फोन नंबर को सर्विलांस पर डालकर उसके खिलाफ एलओसी जारी किया गया। उसकी तलाश शुरू की गई। एलओसी के आधार पर रविवार को उसके दुबई से लौटने की जानकारी मिली। लिहाजा सूचना के आधार पर रविवार शाम उसे दुबई से लौटते समय दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वह दिल्ली से ट्रेन या बस से अपने मूल गंतव्य की ओर जाने के फिराक में था। पुलिस ने आरोपी साहजेव को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अनजाने में लगाया था नंबर
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में आरोपी साहजेव से जानकारी मिली है कि जनवरी-2020 के आखिरी हफ्ते में उसने दुबई से अपने किसी जानकार को फोन मिलाया था, लेकिन गलत नंबर लग गया था। फोन गुरुग्राम के मानेसर में रह रही एक महिला को लग गया। महिला ने फोन रिसीव किया, लेकिन गलत नंबर बताकर काट दिया, लेकिन इसके बाद वह महिला को अक्सर फोन करने लगा। वीडियो कॉल भी करने लगा। वह उसे नंबर बदल-बदलकर फोन कर रहा था। वीडियो कॉल को जैसे ही महिला रिसीव करती थी, उससे अश्लील बातें करता था। अश्लील वीडियो भी दिखाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई में मजदूरी करता है आरोपी
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह यूपी के रामपुर का रहने वाला है और दुबई में मजदूरी करता था। वह पिछले साल दुबई गया था। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के डर से नहीं आ रहा था वापस
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी साहजेव साल-2020 में पहले कुवैत गया। वहां से वह दुबई चला गया। एक फरवरी-2020 को मामला दर्ज होने के बाद उसके मूल निवास स्थान यूपी के रामपुर में पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद से वह पुलिस के डर से वापस नहीं लौट रहा था। उसके खिलाफ एलओसी जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed