{"_id":"69e218e563fd9da08c0a6acd","slug":"pollution-will-be-tackled-preparations-complete-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85178-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रदूषण से होगा दो-दो हाथ, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रदूषण से होगा दो-दो हाथ, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएक्यूएम की वर्चुअल बैठक में नगर आयुक्त प्रदीप दहिया ने कार्ययोजनाओं की दी जानकार
189 से घटाकर 170 तक एक्यूआई लाने और पीएम 2.5 व पीएम 10 स्तर में 10 प्रतिशत कमी का लक्ष्य तय किया गया है।ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की वर्चुअल बैठक में गुरुग्राम सहित हरियाणा के प्रमुख शहरों की 2026 की कार्ययोजना की समीक्षा हुई। बैठक की अध्यक्षता सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोडे ने की। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के आयुक्त प्रदीप दहिया ने शहर में लागू प्रदूषण नियंत्रण उपायों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स को 189 से घटाकर 170 तक लाने और पीएम 2.5 व पीएम 10 स्तर में 10 प्रतिशत कमी का लक्ष्य तय किया गया है।
ई-व्हीकल को दिया जाए बढ़ावा
वाहन प्रदूषण कम करने के लिए ई-व्हीकल को बढ़ावा दिया जा रहा है। 20 ईवी चार्जिंग स्टेशन और 25 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं, ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने के लिए 31 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं और 2722 नए कैमरे लगाए जा रहे हैं।
1200 टन कचरे का निस्तारण
सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन के तहत बसई प्लांट में प्रतिदिन 1200 टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है, जबकि अतिरिक्त क्षमता बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। धूल नियंत्रण के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग, एंटी-स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर का उपयोग किया जा रहा है। बंधवाड़ी डंप साइट पर लीगेसी वेस्ट निस्तारण को तेज किया गया है और मार्च 2027 तक पूरा लक्ष्य हासिल करने की योजना है।