फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Policemen who came to stop singing in loud voice were beaten up

तेज आवाज में गाने बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों को पीटा

Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Policemen who came to stop singing in loud voice were beaten up
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र के ओराना कन्वेंशन (सेक्टर-64) में तेज आवाज में गाने बजा रहे युवकों को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। युवकों ने मौके की फोटो खींचने वाले पुलिसकर्मी का मोबाइल फेंक दिया और जमकर पीटा। बीच बचाव करने आए अन्य पुलिसकर्मियों से भी गाली गलौज और हाथापाई की। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मॉडल टाउन (दिल्ली) निवासी अंश और गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 निवासी कनव सिंह है। इनके साथी हर्ष और अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भोंडसी थाना की ईआरवी पर सिपाही मोहित बतौर ड्राइवर तैनात है। 26 फरवरी को तड़के पांच बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ओराना कन्वेंशन (सेक्टर-64) में तेज आवाज में कुछ लोग गाने बजा रहे हैं। सूचना पाकर उनके इंचार्ज और सपोर्टिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा जहां एक कार में तेज आवाज में गाने बजाकर कई युवक डांस कर रहे थे। मोहित ने मोबाइल से कार की फोटो खींच ली, तभी उनके इंचार्ज ने युवकों से गाने बंद करने को कहा, इस पर युवक बदसलूकी करने लगे और मोबाइल गिरा दिया। धक्का देकर उनसे गाली गलौज करने लगे। तभी सभी ने पार्क में गिराकर लात घूंसे से पिटाई कर दी। बचाव करने आए अन्य पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की। वह मौके से जैसे तैसे भागे, पीछा कर सभी ने फिर से पकड़कर पीटा। वह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। आरोपी युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन

गार्ड की सहायता से पुलिस को किया फोन
मोहित ने बताया कि वह भागकर सड़क पर पहुंचे। इसके बाद एक सुरक्षा गार्ड से मोबाइल लेकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। अन्य पुलिसकर्मियों ने सेक्टर-65 थाने में जानकारी दी। थाने से कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा तो दो युवकों को मौके से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed