{"_id":"6590717a400cced8560cd718","slug":"police-will-guard-those-celebrating-new-year-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-22338-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नए साल पर जश्न मनाने वालों पर रहेगा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नए साल पर जश्न मनाने वालों पर रहेगा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
आज शाम छह बजे एमजी रोड पर बंद हो जाएगी वाहनों की एंट्री
दस पार्किंग स्थल किए गए निर्धारित, आधा किलोमीटर दूर खड़ा करना होगा वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नए साल का जश्न इस बार भी साइबर सिटी के एमजी रोड इलाके में खास होने वाला है। साइबर सिटी में 65 से ज्याद मॉल-मल्टीप्लेक्स और 250 से ज्यादा पब, बार और रेस्टोरेंट में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुग्राम के ही नहीं बल्कि दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद से भी इस इलाके में लोग न्यू ईयर पार्टी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां लोगों की भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
कार्यक्रम स्थल से लेकर वाहन पार्किंग तक पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। जाम से लोगों को जूझना न पड़े, इसके लिए ईस्ट जोन में अलग-अलग पार्किंग के दस स्थानों का चयन हुआ है। गुरुग्राम महरौली रोड पर शाम छह बजे के बाद से बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जएगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ी करने व शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। साइबर सिटी में नए साल का जश्न मनाने वाले फरीदाबाद से लेकर दिल्ली एनसीआर के लोग शामिल रहते हैं। लोगों का अधिक दबाव एमजी रोड से लेकर साइबर हब और सेक्टर 29 की मार्केट के पब व बार में रहता है। यहां पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस क्षेत्र में 32 पुलिस नाके के साथ दस पार्किंग स्थल का चयन किया गया है। माना जा रहा है कि एमजी रोड पर मॉल की पार्किंग पांच बजे तक फुल हो जाती है। इस कारण से छह बजे के बाद आम लोगों को इस मार्ग से नहीं गुजरने दिया जाएगा। लोग अपने वाहन निर्धारित स्थान पर पार्क कर यहां पहुंचे। एमजी रोड की सोसाइटी में रहने वालों को उनका पहचान पत्र देखकर बेरीकेड के पास से निकाला जाएगा।
ईस्ट जोन में तय किए गए पार्किंग स्थल
- सेक्टर 29 की लेजर वैली में पक्की पार्किंग।
- लेजर वैली मार्केट की पार्किंग।
- लेजर वैली की कच्ची पार्किंग।
- वेस्टिन होटल के पीछे।
- साइबर हब पार्किंग।
- किंगडम ऑफ ड्रीम पीछे की पार्किंग।
- उबर आफिस के पीछे की पार्किंग
- हुडा जिमखाना क्लब सेक्टर 29 की पार्किंग
- मचान पार्किंग
- हुडा ग्राउंड पार्किंग।
आयोजकों को सीसीटीवी लगाना अनिवार्य
पब व बार संचालकों के साथ नए साल पर जश्न का आयोजन करने वाले संचालकों के साथ हुई बैठक में सीसीटीवी ठीक कराने व जहां पर भी लोग मौजूद होंगे, वह क्षेत्र सीधे तौर पर सीसीटीवी की जद में इस प्रकार होने चाहिए कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का चेहरा उसमें साफ नजर आना चाहिए। नए साल का जश्न मनाने आने वालों की ओर से अगर शराब पीकर वाहन चलाता हुआ कोई पाया गया तो उन पर दस हजार रुपये तक जुर्माना होगा। इतना ही नहीं, अगर शराब की मात्रा अधिक पाई गई और पुलिस की ओर से कलंदरा भरा गया तो उसका वाहन चलाने का लाइसेंस तीन माह के लिए निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
नए साल के जश्न को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। जश्न मनाने के लिए आने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उसका पालन न करने वालों के साथ सख्ती से पुलिस निपटेगी। - विरेन्द्र विज, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।