{"_id":"6008693b8ebc3e33df42f9f7","slug":"police-stopped-tractor-parade-farmers-sitting-on-dharna-gurgaon-news-noi5610432142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोकी ट्रैक्टर परेड, धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रोकी ट्रैक्टर परेड, धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड करेंगे। इसके लिए बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के रिहर्सल को पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई। गुस्साए किसान वहीं धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। पुलिस कार्रवाई को देश विरोधी करार देते हुए राष्ट्रगान भी गाया।
संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर परेड के लिए बुधवार को दोपहर 12 बजे बजघेडा फ्लाई ओवर से रिहर्सल शुरू की। रिहर्सल में करीब ट्रैक्टर एवं गाड़ी शामिल थी, उनमें पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया हुआ था। लगभग 12 किलोमीटर लंबा रास्ता तय होने के बाद महाराणा प्रताप चौक पर पुलिस ने रिहर्सल रोक दी। यहां पुलिस ने सड़क पर दोनों तरफ कैंटर कर रखे थे। मोर्चा के सदस्यों ने रिहर्सल रोकने के विरोध में पुलिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। इतना ही नहीं, उन्होंने सड़क पर धरना शुरू कर दिया और करीब एक घंटे बाद राष्ट्रीय गान गाकर धरना समाप्त किया। मोर्चा के पदाधिकारी चौ. संतोख सिंह, पार्षद आरएस राठी, राव कमलबीर सिंह, गजे सिंह कबलाना, बीरू सरपंच आदि ने कहा कि वह शांतिपूर्ण ढंग से ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल कर रहे थे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी नहीं कर रहे थे। उन्होंने बजघेड़ा फ्लाई ओवर से राजीव चौक तक रिहर्सल करने का निर्णय लिया था। इस संबंध में पुलिस को कई दिन पहले सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी रिहर्सल रोक दी। पुलिस ने भले ही आज उनकी रिहर्सल रोक दी, लेकिन वे गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड अवश्य करेंगे। इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली गई है। इस मौके पर नवनीत रोज, जयप्रकाश रेहडू, सतबीर गुर्जर, डॉ. सारिका वर्मा, सुमन सहरावत, मीनाक्षी सहरावत, रेखा यादव, बलवान सिंह दहिया, ईश्वर सिंह पातली आदि मौजूद रहे।
करीब एक घंटे तक लगा रहा जाम
संयुक्त किसान मोर्चा की ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल पुलिस ने रोक देने के कारण महाराणा प्रताप चौक पर करीब एक घंटे तक जाम रहा। यहां पुलिस ने कैंटरों के माध्यम से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। कुछ वाहन वालों ने दूसरे रास्ते का उपयोग किया, जबकि बहुत से वाहन जाम में फंसे रहे।