फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   police inqery of 10 lakh with shopkeepers

दुकानदार से पुलिस ने मांगा 10 लाख ब्यौरा

Sun, 23 Jun 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
police inqery of 10 lakh with shopkeepers
गुरुग्राम। दो दिन पहले सदर बाजार स्थित हरी स्वीट्स संचालक से 10 लाख की झपटमारी के मामले में पुलिस ने दुकान संचालक से भी रकम का ब्यौरा मांगा है कि आखिर इतनी एकमुश्त रकम कहां से आई। इसमें दुकान संचालक को पुलिस ने जल्द से जल्द ब्यौरा देने को कहा है। डीसीपी वेस्ट सुमेर सिंह के मुताबिक दुकानदार से ब्यौरा मांगने के अलावा दो दिनों में आसपास के 100 से अधिक जगहों पर सीसीटीवी खंगाले है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को हरी स्वीट्स संचालक यश कालरा अपनी दुकान से जैकबपुरा फर्नीचर मार्केट के पास गाड़ी के पास जा रहे थे। इतने में स्कूटी सवार हेलमेट पहने आए युवक ने संचालक के हाथ से रुपयों से भरा बैग झपटकर फरार हो गया। दुकान संचालक के मुताबिक बैग में 10 लाख की नकदी थी। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन झपटमार पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

सदर बाजार में एक महीने में दूसरी बड़ी वारदात के बाद पुलिस व्यापारियों को सुरक्षा भाव देने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही है। दो दिनों के भीतर आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले जा चुके है लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने दुकान संचालक से भी 10 लाख नकदी का हिसाब मांगा है कि वह इतनी रकम कहां से लेकर आया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed