{"_id":"695a50e0bee166f0a1048724","slug":"police-encounter-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-120611-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुठभेड़ के बाद कानून के शिकंजे में कुख्यात बदमाश, 38 मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुठभेड़ के बाद कानून के शिकंजे में कुख्यात बदमाश, 38 मामलों में था वांछित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सीआईए (एवीटी) की टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को दबोचा, पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। सीआईए (एवीटी) की टीम ने मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अंतरराज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सात हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, अपहरण और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामलों में कुल 38 केस दर्ज हैं। कई मामलों में वह घोषित अपराधी (पीओ) भी है।
कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीएसपी पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा होगा हर अपराधी का हिसाब अभियान के तहत लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी पी/एसआई दीपक गुलिया को शनिवार रात विश्वसनीय सूचना मिली थी कि गांव खिल्लुका निवासी मुश्ताक उर्फ हुकड़ी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बिना नंबर की अपाचे बाइक से केएमपी एक्सप्रेसवे की ओर जाएगा। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गुराकसर रोड बाईपास पर नाकाबंदी कर दी।
रात करीब नौ बजे संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागने लगा। सरकारी वाहन से पीछा किए जाने पर वह कोंडल गांव के खेतों की ओर मुड़ गया। उबड़-खाबड़ रास्ते पर उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह गिर पड़ा। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली सरकारी वाहन के बंपर में जा लगी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद उसने दोबारा फायर किया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। सीआईए प्रभारी पी/एसआई दीपक गुलिया और एसआई मोहम्मद यासीर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ को लेकर थाना हथीन में एक अलग मामला भी दर्ज किया गया है। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराधियों को या तो अपराध छोड़ना होगा या पलवल जिला। इस सफल ऑपरेशन में शामिल सीआईए (एवीटी) हथीन की टीम की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देने की घोषणा की है।