फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Poles placed around the bed, waiting for mosquito net... dengue ward is ready

Gurugram News: बेड के चारों ओर लगाए डंडे, मच्छरदानी का इंतजार ... लो हो गया डेंगू वार्ड तैयार

Wed, 28 Aug 2024 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Poles placed around the bed, waiting for mosquito net... dengue ward is ready
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। डेंगू के रोकथाम के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल प्रबंधन गंभीर नहीं है। जो उपाय करने चाहिए, उसके ठीक उल्टा किया जा रहा है। डेंगू-मलेरिया के लिए सीलन भरे बेसमेंट में जो वार्ड बनाया गया है। वार्ड में स्थित बेड के चारों ओर डंडे तो लगे हैं, मगर वहां से मच्छरदानी गायब हैं। वार्ड में तैनात स्वास्थ्यकर्मी मच्छरदानी धुलाई के लिए भेजे जाने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही इस वार्ड में डेंगू व अन्य बीमारियों के मरीजों को एक ही वार्ड में रखने की व्यवस्था की गई है।
जिले में डेंगू के मरीजों का मिलना लगातार जारी है। जांच में डेंगू पॉजिटिव मिले रोगियों को भर्ती करने के लिए नागरिक बेसमेंट के सामान्य वार्ड में ही डेंगू वार्ड बना दिया गया है। यहां 20 बेड आरक्षित करके सामान्य मरीजों के साथ डेंगू के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मंगलवार सुबह बेसमेंट स्थित वार्ड में डेंगू और अन्य बीमारियों के 21 से अधिक मरीज एक साथ रखे गए थे। इनमें से दो डेंगू मरीज बताए गए। मरीजों का आरोप है कि वार्ड में प्रबंधन ने उनके बेड के चारों कोनों पर डंडे तो लगा दिए गए हैं, लेकिन मच्छरदानी नहीं उपलब्ध कराई गई। इससे दिन और रात में कीड़े और मच्छरों से दो-दो हाथ करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी मरीज ने बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा था। चिकित्सक ने प्लेटलेट्स कम मिलने पर डेंगू वार्ड में भर्ती किया है। पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती है। वार्ड में सीलन होने से कीड़े और मच्छरों का प्रकोप रहता है। मच्छरों के काटने से ठीक ढंग से रात में सो नहीं पाते हैं। 226 स्थानों पर किया लार्विसाइड छिड़काव
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने अगस्त माह में 226 स्थानों का निरीक्षण करके लार्विसाइड स्प्रे किया है। नगर निगम के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष सिंगला ने बताया कि 40 से अधिक टीमें विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में काले तेल व दवा का छिड़काव कर रही हैं। इसमें मालिबू टाउन, सेक्टर-14, पालम विहार, सूरत नगर, एमजी रोड, ईदगाह कॉलोनी, सुशांत लोक, सेक्टर-112, बसई एनक्लेव, सेक्टर-47, धर्मपुर, सेक्टर-70, बलदेव नगर, शंकर विहार, सैनी मोहल्ला झाड़सा सहित अन्य स्थान शामिल हैं। निगम के पास 42 हैंड माउंटिड फॉगिंग मशीनें, 10 व्हीकल माउंटिड फॉगिंग मशीनें, 43 लार्विसाइड स्प्रे मशीनें उपलब्ध हैं।


कोट:::
नागरिक अस्पताल में जगह की कमी के चलते बेसमेंट में सामान्य व डेंगू-मलेरिया वार्ड बनाया गया है। सभी मरीजों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था है। सीलन सुखाने के लिए लगातार पंखा चलाया जाता है।
- मनीष राठी, डिप्टी मेडिसिन सुप्रीटेंडेंट, नागरिक अस्पताल, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed