फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plan to open Jan Aushadhi Center in limbo due to lack of space

Gurugram News: जगह नहीं मिलने से जनऔषधि केंद्र खोलने की योजना अधर में

Fri, 29 Mar 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Plan to open Jan Aushadhi Center in limbo due to lack of space
छह जगहों पर खोले जाने थे केंद्र, नगर निगम को चिन्हित करनी थी जगह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए जिले में नगर निगम समय रहते जगह चिन्हित नहीं कर सका। ऐसे में अब चुनावी रण थमने के बाद ही एक बार फिर यह कवायद शुरू होगी। दरअसल, जिला प्रशासन की मध्यस्थता से जिले में छह जगहों पर जन औषधि केंद्र खोले जाने की योजना बनाई गई थी।

इसके लिए निगम और रेडक्रॉस को संयुक्त रूप से जनऔषधी केंद्र खोलने थे। अब तक जगह चिन्हित न होने के कारण यह योजना अधर में लटक गई है। जन औषधि केंद्र के जरिए उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं बाजार दरों की तुलना में 50 से 70 फीसदी तक सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जानी थी। जिले में अलग अलग जगहों पर यह केंद्र खोले जाने की योजना है। फिलहाल जिला सिविल अस्पताल में यह केंद्र खोलने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया पूरी की गई है। उधर, जिले के अलग अलग स्थानों पर नगर निगम के साथ मिलकर जिला रेडक्रॉस यह केंद्र खोलेगा। जिला रेड क्रॉस के सचिव विकास कुमार ने बताया कि नगर निगम के चिन्हित स्थानों पर छह जन औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव है। जगह की उपलब्धता के आधार पर जन औषधि केंद्रों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है। फिलहाल निगम की ओर से कोई जगह चिन्हित नहीं की गई है। जगह चिन्हित होने के बाद ही योजना परवान चढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed