{"_id":"6140e61e8ebc3ef147306a07","slug":"pg-operator-assaulted-beer-bottle-broken-on-his-head-gurgaon-news-noi604561863","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी संचालक से मारपीट, सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी संचालक से मारपीट, सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 में पीजी संचालक पर रंजिश में कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट के दौरान पीजी संचालक के सिर पर बीयर की बोतल भी फोड़ दी, इससे उसके सिर पर दस टांके आए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
मूलरूप से फरीदाबाद के गांव गोठड़ा के रहने वाले हरिंद्र ने पुलिस को बताया है कि वह डीएलएफ फेज-3 के यू ब्लॉक के 34/43 में पीजी चलाते हैं। दो वर्ष पहले नाथूपुर के रहने वाले जीतू व मोनू से झगड़ा हो गया था तभी से यह दोनों रंजिश मान रहे थे। रविवार रात पीजी में खाली पड़े कमरा नंबर-501 में यह दोनों अपने साथी राहुल, विनोद व अन्य दो के साथ आ गए। वहां शराब पीकर शोर मचाने लगे। हरिंद्र का कहना है कि जब वह आवाज सुनकर ऊपर गए तो उनको देख जीतू व मोनू ने कहा कि आज यह फंस गया। इसके बाद सभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जीतू व मोनू ने उनके सिर पर बीयर की खाली बोतलों से वार किया। इससे वह लहूलुहान हो गए। आरोपी टूटी बोतल को उनके पेट में घोंपना चाहते थे, इसी दौरान पीजी में रहने वाले अन्य लड़के मौके पर आ गए, उन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में हरिंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।