{"_id":"5e83804d8ebc3e78c10f1791","slug":"petrol-diesel-and-cng-will-not-be-available-to-those-running-uninspiring-vehicles-gurgaon-news-noi502243379","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेफिजूल वाहन दौड़ाने वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल व सीएनजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेफिजूल वाहन दौड़ाने वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल व सीएनजी
विज्ञापन
Petrol, diesel and CNG will not be available to those running uninspiring vehicles
गुरुग्राम। लॉकडाउन के बावजूद बिना कारण घूमने वालों को अब पेट्रोल, डीजल व सीएनजी नहीं मिलेगी। सरकार ने केवल जरूरतमंद लोगों व ड्यूटी पर तैनात लोगों को ही यह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सरकार के इस कदम से बिना कारण घर से बाहर निकलने वालों पर लगाम लगेगी।
दरअसल, जिले में कई लोग ऐसे हैं जो अपने वाहनों को बिना कारण लेकर सड़कों पर घूमते रहते हैं। इन लोगों को पुलिस नाके पर रोकने के बाद यह कोई न कोई बहाना बनाकर निकल जाते हैं, जबकि सरकार ने कर्फ्यू के दौरान आवश्यक कार्य के लिए पास बनाए हैं। ऐसे लोगों को घर से बाहर निकलने से रोकने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। पेट्रोल पंप व सीएनजी पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को ही पेट्रोल, डीजल अथवा सीएनजी उपलब्ध कराएं। ऐसे में वह ड्यूटी पर तैनात एवं छूट प्राप्त लोगों के आईडी कार्ड व आवश्यक कार्यों के लिए दिए गए कर्फ्यू पास देखने के उपरांत ही वाहन में तेल अथवा गैस भरें।
अधिकारियों के मुताबिक, इससे सड़कों पर बेफिजूल दौड़ाने वाले वाहनों की संख्या में कमी आएगी। आवश्यक कार्यों में लगे लोग भी अपने वाहनों का कम से कम प्रयोग करेंगे।