फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   pesticides shortage in city, farmers gets worried

Gurugram News: किसानों का दावा जिले में खाद की कमी, अधिकारी कह रहे पर्याप्त स्टॉक

Wed, 17 Sep 2025 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 17 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
pesticides shortage in city, farmers gets worried
रबी की बिजाई नजदीक फिर भी यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। जिले के किसानों को इन दिनों यूरिया और डीएपी खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में रबी फसलों की बिजाई का समय नजदीक आ चुका है, लेकिन खाद की अनुपलब्धता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण जलभराव और खरीफ फसलों की बर्बादी के बाद किसान पहले ही आर्थिक संकट झेल रहे हैं। अब खाद संकट ने उनकी परेशानी को और गहरा दिया है।



किसानों का कहना है कि सरकारी गोदामों और सहकारी समितियों पर खाद की आपूर्ति सीमित मात्रा में हो रही है, जबकि प्राइवेट दुकानों पर यूरिया और डीएपी पूरी तरह से गायब है। किसान दुकानों और समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। इधर, कृषि विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जिले में पर्याप्त खाद का स्टॉक मौजूद है। उनका कहना है कि खाद की आपूर्ति समय-समय पर की जा रही है और किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, जमीनी हकीकत इससे उलट है। किसान सवाल उठा रहे हैं कि जब स्टॉक उपलब्ध है तो बाजार और समितियों में खाद क्यों नहीं मिल रही?
विज्ञापन



स्थानीय किसान नेता आजाद का कहना है कि यदि जल्द ही खाद की आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो रबी की बिजाई प्रभावित होगी। गेहूं, सरसों और चने जैसी फसलों की बुवाई के लिए खाद अनिवार्य है और इसकी कमी सीधे पैदावार पर असर डालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान चंद्रपाल, इलियास, मुस्ताक व साकिर ने प्रशासन से मांग की है कि जिलेभर में यूरिया और डीएपी की आपूर्ति पारदर्शी तरीके से की जाए और हर किसान तक इसका लाभ पहुंचे। साथ ही प्राइवेट डीलरों की दुकानों पर भी निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लग सके।

.......

हमारे पास डीएपी और यूरिया उपलब्ध हैं, करीब 1600 टन यूरिया, 700 टन डीएपी, 700 टन ही पीएसपी उपलब्ध है। जल्द ही और खाद का रैक लगने वाले हैं। जिससे खाद की आपूर्ति हो जाएगी। किसानों को घबराने व अफरा-तफरी मचाने की जरूरत नहीं है। खाद की उपलब्धता है, अगर कहीं कमी भी है तो उसे भी पूरा कराया जाएगा।

वीरेंद्र देव आर्य, उपनिदेशक कृषि विभाग नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed