फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   person who made the girl's photo viral after tampering with it was arrested

Gurugram: युवती की फोटो से छेड़छाड कर किया वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2023 01:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

एक माह पहले साइबर वेस्ट थाना पुलिस ने एक युवती की फोटो से छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर वेस्ट थाना पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
person who made the girl's photo viral after tampering with it was arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक माह पहले साइबर वेस्ट थाना पुलिस ने एक युवती की फोटो से छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर वेस्ट थाना पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विपिन अहलावत सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर अपराध ने बताया कि टीम ने तकनीकी की सहायता से उपरोक्त अभियोग में युवती की इंस्टाग्राम आईडी को अवैध तरीके से लॉगिन करके अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को बुधवार को पालम विहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इरशाद अली निवासी जिला गाजियाबाद, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई।
विज्ञापन


आरोपी से पुलिस पूछताछ से ज्ञात हुआ कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की इंस्टाग्राम आईडी को अपने फोन मे लॉगिन करके इसकी फोटो को एडिट करके अश्लील बनाकर कर वायरल किया था। आरोपी ने उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता को परेशान करने के लिए इसकी फोटो को एडिट करके अश्लील बनाया ताकि वह बात करने के लिए पीड़ित पर दबाव बना सके। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की 01 मोबाइल व 02 सिम कार्ड बरामद की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed