फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People yearn for clean tap water

Gurugram News: नलों से साफ पानी के लिए तरसे लोग

Sun, 15 Feb 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
People yearn for clean tap water
जल आपूर्ति विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कस्बे में गंदे पानी की समस्या लगातार कई दिनों से बनी हुई है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि नलों से साफ पानी के बजाय झाग युक्त बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है। इससे इलाके के सैकड़ों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कई बार जल आपूर्ति विभाग में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से समस्या से अवगत भी कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। कुछ दिनों के लिए पानी की सप्लाई ठीक होती है, फिर वही स्थिति दोबारा सामने आ जाती है।
विज्ञापन


वहीं अशोक, मोहन और गणेश ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज और सीवरेज लाइन के पास से गुजर रही पेयजल पाइपों के कारण गंदा पानी सप्लाई में मिल रहा है। गंदे पानी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी बीमारियों की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। मजबूरी में लोग बाजार से बोतलबंद पानी या टैंकर का पानी खरीदकर पीने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द समाधान नहीं तो विभाग का करेंगे घेराव
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। लोगों ने मांग की है कि पेयजल की तुरंत जांच कराई जाए। लीकेज को ठीक किया जाए और जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक स्वच्छ पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इस संदर्भ में कई बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीई जय कुमार से फोन पर बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed