फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People have made up their mind to remove BJP government: Deependra

बीजेपी सरकार को हटाने का लोगों ने बना लिया है मन : दीपेंद्र

Mon, 12 Aug 2024 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
People have made up their mind to remove BJP government: Deependra
बारिश के बीच पटौदी में निकाली हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का हरियाणा मांगे हिसाब अभियान रविवार को पटौदी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा। इस अभियान के तहत सांसद ने ओल्ड कोर्ट बिल्डिंग भोहडाकलां से पदयात्रा शुरू की जो शहीद स्मारक पटौदी होते हुए पेट्रोल पंप रेवाड़ी रोड पर सम्पन्न हुई। बारिश के बावजूद यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भीड़ इस बात का प्रतीक है कि लोगों ने बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के खिलाडि़यों ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। ओलंपिक में 6 में से 5 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की खेल नीति का कमाल है। उन्होंने कहा कि दो फीसदी की आबादी वाला प्रदेश 6 में से 5 मेडल जीत रहा है तो बाकी प्रदेशों में क्या हो रहा है? दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार ने खिलाड़ियों के हित की खेल नीति ‘पदक लाओ, पद पाओ’ बनाकर हरियाणा को खिलाड़ियों की खान बना दिया। इस नीति का ही परिणाम रहा कि प्रदेश के युवाओं में खेल को कॅरिअर बनाने का नया जुनून तैयार हुआ और ओलिंपिक, कामनवेल्थ, एशियन गेम्स और विश्व चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मेडल जीतकर देश की झोली में डाले। सांसद ने कहा कि दु:ख की बात ये है कि पिछले 10 साल से हरियाणा की बीजेपी सरकार ने '' पदक लाओ, पद पाओ '' नीति को बंद कर रखा है। अगर पदक जीतने हैं तो देश भर में हुड्डा सरकार वाली खेल नीति को लागू करना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक कुलदीप वत्स, डॉ. सतबीर सिंह मानेसर, सुधीर चौधरी, पूर्व विधायक रामबीर, पंकज डाबर, सुनीता वर्मा, सुखबीर तंवर, सतबीर पहलवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed