{"_id":"5f5e53e18ebc3e57b7505f98","slug":"people-facing-problem-during-contruction-of-under-near-mahaveer-chowk-gurgaon-news-noi536013526","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य बना सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य बना सिरदर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। महावीर चौक पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा अंडरपास निर्माण कार्य वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गया है। चौक पर टूटी सड़क के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। धूल से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल होने लगा है।
महावीर चौक शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। रोजाना करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं। इस चौक पर लोक निर्माण विभाग महरोली रोड से बस अड्डे की तरफ अंडरपास बना रहा है, जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वहां से रास्ता बंद कर वाहनों के आवागमन के लिए अस्थायी तौर पर सड़क बनाई थी। ठेकेदार द्वारा बनाई गई सड़क वाहनों के दबाव के कारण एक सप्ताह में ही टूट गई। इसकी मरम्मत भी की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आलम यह है कि सड़क पर गड्ढों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहनों से धूल उड़ती रहती है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता राजीव यादव ने कहा कि अंडरपास निर्माण कार्य के साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजना का कार्य होना है। इसमें बिजली की तारें को भूमिगत करना है। यह कार्य करने में स्मार्ट सिटी अधिकारियों की तरफ से देरी की जा रही है। फिलहाल अस्थायी तौर पर सड़क का निर्माण कराकर गड्ढे भरवाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी का कार्य पूरा होते ही स्थायी तौर पर सड़क बना दी जाएगी।