फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People are facing the plight of waterlogging: Dharmendra Mishra

जलभराव की दुर्दशा झेल रही जनता : धर्मेंद्र मिश्रा

Sun, 03 Aug 2025 04:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
People are facing the plight of waterlogging: Dharmendra Mishra
गुरुग्राम। वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मिश्रा ने शहर में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता जलभराव की त्रासदी से जूझ रही है। सड़कों, सार्वजनिक स्थलों कॉलोनियों, सरकारी भवनों और यहां तक कि लोगों के घरों में भी पानी भरा है। गुरुग्राम की सड़कों का बुरा हाल है। अधिकतर सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं और पानी भरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जलभराव को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदेश में 12 वर्षों से भाजपा सरकार सत्ता पर काबिज है, लेकिन इतने लंबे समय में भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि यदि सरकार ने समस्या का तत्काल समाधान नहीं कराया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed