फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pending development works will get momentum, the appearance of the city will improve with Rs 10 crores

Gurugram News: लंबित पड़े विकास कार्यों को मिलेगी गति, 10 करोड़ से सुधरेगी शहर की सूरत

Sun, 17 Nov 2024 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Pending development works will get momentum, the appearance of the city will improve with Rs 10 crores
डेढ़ करोड़ की लागत से बनेंगे रास्ते , 13 वार्डों में टूटे मार्गों की भी होगी मरम्मत
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से शहर के विकास थे ठप, अब विकास कार्य आएंगे पटरी पर

संवाद न्यूज एजेंसी,
नूंह। शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है। शहर में पिछले लंबे समय से ठप पड़े विकास कार्यों को जल्द गति मिलने जा रही है। नगर परिषद शहर के नए रास्तों के निर्माण व मरम्मत और पुराने अलवर-गुरूग्राम मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए करीब दस करोड़ रुपये खर्च करेगी। लगभग साढ़े आठ करोड़ अलवर -गुरूग्राम मार्ग पर व लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से शहर के रास्ते चकाचक होंगे। इनमें कुछ रास्ते नए भी बनेंगे। नगर परिषद की तरफ से डेढ़ करोड़ रुपये की राशि के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, जो टेंडर आए हैं, नगर परिषद उन टेंडरों की समीक्षा करने में जुटी हुई है। अगले सप्ताह से यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे टूटी सड़कों से परेशान शहर के लोगों को निजात मिलेगी।

बता दें कि नगर परिषद का गठन करीब दो वर्ष पहले हुआ था लेकिन, नगर परिषद के विकास कार्य ठप पड़े थे। विकास ठप होने का कारण समय पर कमेटियों का गठन नहीं होना बताया जा रहा था। विदित रहे कि सरकार ने नगर परिषद में वित्तीय कमेटी के गठन के लिए कमेटियों को गठन करने को कहा हुआ था लेकिन, नूंह में किसी न किसी कारण से कमेटियों को गठन नहीं हो पाया था। वहीं, लोकसभा व विधानसभा चुनावों में आचार संहिता को लेकर भी काफी समय लग गया था। इसलिए शहर के विकास कार्य पटरी नहीं आ पाए थे।
विज्ञापन


नगर परिषद की तरफ से पिछले माह शहर के सभी 13 वार्डों के टूटे व जर्जर मार्गों की मरम्मत के लिए करीब 45 लाख के एस्टीमेट तैयार करके उनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके अलावा वार्ड सात के मारिया स्कूल से पड़ली मार्ग तक नए मार्ग के लिए 12 लाख, वार्ड छह में रास्ते के निर्माण के लिए 12 लाख रुपये के एस्टीमेट बनाकर तैयार किए गए। शहर में दिल्ली मार्ग पर लेबर चौक पर नालियां के लिए करीब 29 लाख रुपये लागत का एस्टीमेट तैयार किए गए थे। सभी टेंडर के लिए नगर परिषद की तरफ से निविदाएं मांगी गईं। करीब एक करोड़ 44 लाख रुपये के कार्यों की मांगी निविदाएं नगर परिषद कार्यालय में आ चुकी हैं। बताया गया है कि विभाग की तरफ से निविदाओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद पात्र एजेंसी को काम अलॉट कर दिया जाएगा। इन कार्यों के शुरू होने से शहर के सभी 13 वार्डों के टूटे रास्ते दुरुस्त होंगे। शहर के लोगों का कहना है कि लंबे समय से टूटे मार्गों से परेशान हैं, कार्य पूरे होने के बाद लोगों को जर्जर रास्तों से निजात मिलेगी। लोगों का कहना है कि देर से ही सही आखिरकार विकास के द्वार खुलने की आशा अब पूरी होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना अलवर-गुरुग्राम मार्ग की होगी कायापलट
नूंह शहर के बीच से गुजर रहे पुराने अलवर गुरुग्राम मार्ग पर लोक निर्माण विभाग साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस मार्ग की चौड़ाई करीब 33 फुट बताई गई है। झंडा चौक से महात्मा गांधी पार्क तक टूटे इस मार्ग का जीर्णोद्धार होगा। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के टेंडर छोड़ दिए हैं। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा। इ


नप के अधिकारी सभी निविदाओं की जांच कर रहे हैं। अगले सप्ताह में यह कार्य पूरा होगा, उसके बाद पात्र एजेंसी को वर्क ऑर्डर करके जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। - संजय मनोचा, चेयरमैन परिषद, नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed