{"_id":"6862daba75ced97b66099e04","slug":"paying-fees-online-for-admission-is-becoming-a-problem-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61205-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दाखिले लेने के लिए ऑनलाइन फीस भरना बन रहा दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दाखिले लेने के लिए ऑनलाइन फीस भरना बन रहा दिक्कत
विज्ञापन
पहली मेरिट लिस्ट के तहत 30 प्रतिशत तक हुए दाखिले
तीन जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के सभी 10 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। बीते हफ्ते पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। इस बार जिले के 10 काॅलेजों में से दो कॉलेजों की मेरिट लिस्ट जिले में सबसे अधिक रही। उधर विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस भरने में दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है।
पहली मेरिट के तहत सेक्टर-14 स्थित महाविद्यालय में अब तक 827 दाखिले हुए। वहीं, द्रोणाचार्य कॉलेज में 500 से अधिक दाखिले आ चुके हैं। दरअसल डीएचएई की वेबसाइट पर पेमेंट की समस्या के कारण दाखिले फीस जमा कराने में अधिक समय लगा। विद्यार्थियों का कहना है कि कभी साइट हैंग हो जाती है, तो कभी काफी समय तक रिस्पॉन्ड ही नहीं करती है।
पहली मेरिट लिस्ट के तहत दाखिले लेने के लिए सोमवार को आखिरी दिन था। इसमें कुल 30 प्रतिशत तक दाखिले हुए हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि तीन जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिले के कुल 10,150 सीटों के लिए दाखिले होने हैं। काफी विद्यार्थी बाहरी कॉलेज की ओर रुख कर रहे हैं, जिस वजह से वर्तमान में उतने दाखिले नहीं आए हैं।
विज्ञापन
पहली मेरिट में ही अधिकतर सीटें भर रही हैं। काउंसलिंग में परंपरागत कोर्स, विशेषकर बीए और बीकॉम में सबसे ज्यादा दाखिले हो रहे हैं। बीते कुछ वर्षों से कॉलेजों में इन कोर्सों की मांग लगातार बनी हुई है।
- डाॅ. पुष्पा अंतिल, प्राचार्य, द्रोणाचार्य कॉलेज