फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Patients increased up to 5 times in civil hospital

नागरिक अस्पताल में 5 गुना तक बढ़े मरीज

Sat, 15 Jan 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Patients increased up to 5 times in civil hospital
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण की बेतहाशा रफ्तार का असर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की ओपीडी में देखने को मिला है। स्थिति यह है कि रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 5 गुना तक बढ़ गई हैं, जिसमें से अधिकांश मरीजों में सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। खास तौर पर मेडिसिन व चेस्ट ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

पहले जहां मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 50-60 मरीज आ रहे थे वहीं अब यह संख्या बढ़कर 250-300 तक पहुंच गई है। वहीं, इनमें से करीब 50-60 मरीजों में कोरोना के लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें आवश्यकतानुसार कोविड जांच कराने की सलाह भी दी जा रही है। वहीं, चेस्ट ओपीडी की बात करें तो इसमें भी रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 3-4 गुना तक बढ़ गई है। पहले चेस्ट ओपीडी में रोज 15-20 मरीज ही आ रहे थे लेकिन अब यह आंकड़ा 50-60 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

प्रदूषण का भी दिख रहा असर
खास बात यह है कि इस बार प्रदूषण के मामले में स्थिति सामान्य नहीं हो रही है। नतीजा यह है कि कोरोना व प्रदूषण के चलते सांस व दमा रोगियों की संख्या तो बढ़ी ही है बल्कि अस्पताल के चक्कर भी बढ़ गए हैं। चेस्ट ओपीडी के फिजिशियन डॉ. वरुण ने बताया कि पहले जहां मरीज पूरे साल में 2-3 बार अस्पताल में आते थे वहीं अब एक साल में 5-6 बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बार तो सांस व दमा संबंधी बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्गों को एक माह में 2 बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट कोविड ओपीडी में भी बढ़े मरीज
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से सिर्फ सामान्य ओपीडी ही नहीं बल्कि पोस्ट कोविड ओपीडी में भी मरीज बढ़े हैं। जुलाई से नवंबर के बीच एक समय ऐसा था जब दो-तीन दिन में कहीं पोस्ट कोविड समस्याओं से ग्रस्त कोई एक मरीज आता था लेकिन अब पोस्ट कोविड समस्याओं से ग्रस्त 2-4 मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश में खांसी, थकान, सांस फूलने, एकाग्रता न बनने की समस्या सामने आ रही है। हालांकि, अच्छे खान-पान से सप्ताह भर में ये समस्याएं दूर भी हो रही हैं।

-------
रोजाना ही 2-4 मरीज ऐसे आते हैं, जो पोस्ट कोविड समस्याओं से ग्रस्त होते हैं। अच्छे खान-पान की सलाह देने के साथ ही घर तक भी दवाएं पहुंचाई जा रही हैं। हालांकि, प्रदूषण बढ़ने से पहले के मुकाबले सांस व दमा रोगियों की संख्या बढ़ी है लेकिन मरीज गंभीर स्थिति तक नहीं पहुंच रहे हैं।
- डॉ. वरुण, फिजिशियन, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed