फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   pass out parede in crpf camp

सीआरपीएफ कैंप 117 सीधे भर्ती राजपत्रितत अधिकारियों की पास आउट परेड आज

Wed, 22 Dec 2021 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
pass out parede in crpf camp
गुरुग्राम। सीआरपीएफ केन्द्र कादरपुर में बृहस्पतिवार को सीधे भर्ती राजपत्रित अधिकारी के 52 वें बैच की पासिंग आउट परेड है। 117 अधिकारियों को यहां पर प्रशिक्षण दिया गया है। जिनकी देश भर में अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की जाएगी। इसमें केन्द्रीय मंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक होने वाली परेड में कमिश्नरी के एक हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। केन्द्रीय मंत्री दिल्ली बॉर्डर से प्रवेश करेंगे। उनको पहाड़ी के रास्ते से सेक्टर-56 होते हुए कादरपुर सीआरपीएफ केन्द्र तक ले जाया जाएगा। इस दौरान डीसीपी ईस्ट के साथ डीसीपी साउथ मौजूद रहेंगे। सभी थाना प्रभारियों को अपने रूट में पड़ने वाले प्वाइंट पर तैनात किया गया है। वह थाने की आधी पुलिस बल संख्या के साथ प्वाइंट पर तैनात होंगे। इसके साथ ट्रैफिक पुलिस भी सतर्क रहेगी। दिल्ली-बॉर्डर से लेकर कादरपुर के बीच 15 किमी की दूरी पर ट्रैफिक दो एसीपी व चार ट्रैफिक इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक आर एस तोमर खुद मामले पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
सीधे भर्ती राजपत्रित अधिकारियों की पास आउट परेड में केन्द्रीय गृह मंत्री के शामिल होने पर सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम के चलते एक हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

आस्था मोदी, डीसीपी हेड क्वार्टर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed