फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   overcrowded busus run

Gurugram News: बसों में सीट के लिए बहनों ने की जद्दोजहद, भाइयों ने छत पर बैठकर पूरा किया सफर

Wed, 30 Aug 2023 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
overcrowded busus run
ट्रेनों और मेट्रो में भी सवार होने के लिए भी लोगों को लंबी कतार लगानी पड़ी
विज्ञापन

त्योहार पर कई जगहों पर लगा जाम, वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम/सोहना/पटौदी। रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की भीड़ के सामने सार्वजनिक परिवहन सेवा पूरी तरह से ध्वस्त नजर आई। हरियाणा रोडवेज की बसों में बहनों ने निशुल्क सफर का लाभ तो उठाया, मगर सीट के लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। इसी प्रकार पुरुषों ने तो बसों की छत तक पर बैठकर सफर किया। ट्रेनों और मेट्रो में सवार होने के लिए भी लोगों को लंबी कतार लगानी पड़ी। इस दौरान सड़क मार्ग पर भी कई जगहों पर जाम की स्थिति से वाहन चालकों को जूझना पड़ा।
परिवहन विभाग द्वारा बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की योजना मंगलवार आधी रात से ही शुरू कर दी गई थी। रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त बुधवार दोपहर से बृहस्पतिवार देर रात तक है। इसी के चलते बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। सोहना बस स्टैंड के प्रभारी गोविंद ने बताया कि गुरुग्राम-पलवल-मथुरा-आगरा के लिए पहले दिन में 12 बसें निर्धारित थीं। दो दिन के लिए 16 बसें बढ़ाई हैं। नूंह-अलवर रूट की बसें हिंसा के चलते जिले में तैनात फोर्स के लिए दी हुई हैं, जिसके चलते जहां 30 बसें चलती थीं, अब केवल 11 बसें ही चल रही हैं। सोहना-रेवाड़ी के लिए पहले 6 बसें चलती थीं। अब 4 और बढ़ाकर 10 बसें चल रही हैंं। गुरुग्राम-सोहना के लिए सवारियां कम होने के चलते कोई स्पेशल बस नहीं चलाई है। सोहना-फरीदाबाद के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई हैं जो देर शाम 6 बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन

पटौदी में भी रक्षाबंधन पर पटौदी, गुरुग्राम, रेवाड़ी, कुलाना, झज्जर, रोहतक आदि स्थानों पर जाने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ रही। आलम यह था कि डिपो पर सीमित बसों और यात्रियों की ज्यादा संख्या होने के कारण निजी परमिट वालों ने जमकर फायदा उठाया। गुरुग्राम बस अड्डे पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बसों की तलाश में लोग पूछताछ काउंटर के चक्कर लगाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed