{"_id":"60ddbc778ebc3ec2025c6f8c","slug":"orporation-got-30-acres-of-land-free-gurgaon-news-noi590869419","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने 30 एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने 30 एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त
विज्ञापन
गुरुग्राम। अतिक्रमण और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई अब तेज हो गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी नगर निगम ने गांव बलियावास में निगम की करीब 30 एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
बृहस्पतिवार को जोन-3 क्षेत्र के सहायक अभियंता (इनफोर्समेंट) अजय शर्मा टीम के साथ गांव बालियावास पहुंचे। यहां पर कुछ व्यक्तियों ने नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया था। इसके खिलाफ निगम की टीम ने पहुंचते ही कार्रवाई शुरू कर दी। सहायक अभियंता अजय शर्मा के मुताबिक अतिक्रमणकारियों ने 4 क्रिकेट ग्राउंड, एक फार्म हाउस, 2 पक्के मकान, चारदीवारियों समेत अन्य तरह से अवैध निर्माण कर लिया था। टीम ने बुलडोजर की मदद से गांव की जमीन पर हुए सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए गई टीम में नायब तहसीलदार मोहम्मद अब्दुल हक, कनिष्ठ अभियंता महबूब, पटवारी सुनील तथा इनफोर्समेंट टीम के सदस्य नवीन सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
निगम की इनफोर्समेंट टीम ने पिछले दिन भी यहां पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया था।