फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Order to make 50 percent riders in buses

दिल्ली से गुजरने वाली बसों में 50 फीसदी सवारियां बैठाने के आदेश

Mon, 19 Apr 2021 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Order to make 50 percent riders in buses
गुरुग्राम। दिल्ली से होकर गुजरने वाली बसों में 50 फीसदी सवारियों को बैठाने के आदेश जारी किए हुए हैं। ऐसे में चंडीगढ़, बहादुरगढ़, रोहतक, हिसार, सिरसा और जींद आदि रूटों पर जाने वाली बसों को दिल्ली की सीमा के अंदर होकर जाना पड़ता हैै लेकिन इन बसों में 50 फीसदी सवारियां ही बैठा सकते हैं।
विज्ञापन

इन रूटों पर काफी सवारियों का आवागमन भी होता हैै। पचास फीसदी से ज्यादा सवारियां बैठाने पर दिल्ली पुलिस द्वारा 2000 रुपये का चालान काटा जाता हैै। रोडवेज बसों में कम सवारियों के आदेश के कारण हरियाणा परिवहन विभाग को रैैवन्यू का काफी नुकसान हो रहा है। वहीं, चालक-परिचालकों के साथ ही सवारियां बैठने के लिए बहसबाजी करती हैं। हालांकि, चालक-परिचालक सवारियों को कोविड-19 के नियमों के बारे में बताते हुए कम सवारियां बैठाने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बस में ज्यादा सवारियां चढ़ने से रोकने पर वह बहस करते हैं और कार्यालय या नौकरी पर देरी से पहुंचने की दुहाई तक देते हैं। हरियाणा रोडवेेज वर्कर्स यूनियन के गुरुग्राम डिपो प्रधान संदीप दलाल ने बताया कि बस में 50 फीसदी से ज्यादा सवारी नहीं बैठाई जा सकती। कई बार ज्यादा लोग होने पर सवारियों को बस से उतार दिया जाता है। वह गुरुग्राम बस डिपो के महाप्रबंधक से मुलाकात करके चालक-परिचालकों को आनेे वाली इन दिक्कतों सेे अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली की सीमा के अंदर से गुजरने वाली बसों में 50 फीसदी ही सवारियां बैठाने के आदेश हैं। ऐसे में कई रूटों पर जाने वाली रोडवेेज बसों के रास्ते को बदलने की योजना है। इन बसों को अब केएमपी से भेजने की तैयारी है। इसके बाद चालक-परिचालकों या सवारियों का दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed