{"_id":"65f207b18943ad91de05ff07","slug":"opium-being-sent-abroad-through-courier-caught-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27247-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कूरियर से विदेश भेजी जा रही अफीम पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कूरियर से विदेश भेजी जा रही अफीम पकड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बुधवार को कूरियर से अफीम विदेश भेजने का मामला सामने आया है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की गुरुग्राम यूनिट ने मुखबिर की सूचना पर 589 ग्राम अफीम पकड़ी है। उद्योग विहार थाने में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
एचएसएनसीबी के डीएसपी अनिल कुमार वशिष्ट व गुरुग्राम यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज सांगवान ने बताया कि मुखबिर से डीएलएल कूरियर कंपनी द्वारा विदेश भेजे जा रहे पार्सल में नशीला पदार्थ होने की सूचना मिली थी। एएसआई अनिल के नेतृत्व में एचएसएनसीबी की गुरुग्राम यूनिट के एएसआई संदीप, विकेश, सोकत, हवीन कुमार ने मौके पर पहुंचकर डीएलएल कूरियर कंपनी द्वारा भेजे जा रहे पार्सल की तलाशी ली। उसमें से 589 ग्राम अफीम बरामद हुई। एचएसएनसीबी ने पार्सल भेजने वाले खिलाफ उद्योग विहार थाना पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई।