फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Operation of Gurugaman city buses stopped on route no. 255.

Gurugram News: रूट नंबर-255 पर गुरुगमन सिटी बसों का संचालन बंद

Wed, 28 Aug 2024 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Operation of Gurugaman city buses stopped on route no. 255.
- धनकोट गांव के पास सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण बसें बंद करने का लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर बने गड्ढे निजी वाहनों के साथ ही सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए मुसीबत बन रहे हैं। जहां वाहनों में टूट-फूट की समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं, गुरुगमन सिटी बसें लाे-फ्लोर होने के कारण बीच रास्ते खराब हो रही हैं। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण गुरुग्राम मेट्रोपाेलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने रूट नंबर-255 पर गुरुगमन सिटी बसों का संचालन बंद कर दिया है।
जीएमसीबीएल ने गुरुग्राम बस अड्डा से फर्रुखनगर तक रूट नंबर-255 पर संचालित होने वाली गुरुगमन सिटी बसों को बंद कर दिया है। धनकोट गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे सिटी बसों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इस रूट पर दो सिटी बसों का संचालन किया जा रहा था, जो दिनभर में 10 चक्कर लगाती थीं। यह बसें बस अड्डे से चलकर सोहना चौक, भूतेश्वर मंदिर चौक, बलदेव नगर, नागरिक अस्पताल सेक्टर-10, बसई चौक, बसई गांव, धनकोट गांव, चंदू गांव, कालियावास गांव, सुल्तानपुर गांव होते हुए फर्रुखनगर तक संचालित होती थीं। सिटी बसें बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को ऑटो में ही अब बसई धनकोट तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले रूट नंबर-120 मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से वाया दमदमा होते हुए सोहना तक संचालित होने वाली सिटी बस सेवा को भी बंद किया जा चुका है। इस रूट पर सड़क पर बने गड्ढों के कारण सिटी बसों में टूट-फूट की समस्या बढ़ गई थी। इससे सिटी बसें खराब होने के साथ ही जीएमसीबीएल को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस रूट पर भी सिटी बसें बंद होने के कारण यात्रियों और विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जीएमसीबीएल के सेक्टर-10 स्थित बस डिपो के प्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि सड़कों में बने गड्ढों के कारण लो-फ्लाेर सिटी बसों में नुकसान बढ़ रहा है। जिस कारण यह बसें बीच रास्ते ही खराब हो जाती हैं, ऐसे में गड्ढे वाले रूटों पर सिटी बसों का संचालन रोका जा रहा है। नई सड़क बनने के बाद दोबारा से रूटों पर सिटी बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed