फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Only ex-employees of the company and the bank left

कंपनी और बैंक के पूर्व कर्मी ही निकले

Thu, 01 Jul 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Only ex-employees of the company and the bank left
गुरुग्राम। जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत दर्शाकर 10 करोड़ की बीमा पॉलिसी की धनराशि हड़पने के प्रयास के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी रजनीकांत कुमार और दुर्गेश दुबे पहले बीमा कंपनी में ही क्लेम डिपार्टमेंट के कर्मी रहे हैं। वहीं तीसरा आरोपी नवल किशोर एचडीएफसी बैंक का पूर्व कर्मी है। आरोपियों ने व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया और अप्रैल में कोरोना संक्रमण से मौत दर्शायी। शमशान घाट से अंतिम संस्कार की रसीद भी बनवाई गई। यहां तक कि सेक्टर-10 स्वास्थ्य विभाग की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र भी फर्जी बनवा लिया गया। पीड़ित परिवार के घर पर जब बीमा कंपनी का कर्मचारी सर्वे करने पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ितों ने सेक्टर-29 थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

मानव रचना विश्वविद्यालय के मालिक डॉ. प्रशांत भल्ला ने अपनी 10 करोड़ की बीमा पॉलिसी कराई थी। उनकी पत्नी दीपिका भल्ला ने 21 जून को पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस शिकायत में बताया था कि उनके पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में दस करोड़ की पॉलिसी को हड़पने के लिए उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना लिया गया है। एचडीएफसी बैंक में बीमा की राशि को ट्रांसफर कराने के लिए उनकी पत्नी के नाम से फर्जी खाता भी खोल लिया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने दस दिन में अलग-अलग एंगल से जांच की। बृहस्पतिवार को अपराध शाखा पालम विहार पुलिस ने दिल्ली के समालखा निवासी नीतिश कुमार, जयपुर निवासी रजनीकांत कुमार, दिल्ली के बिजवासन निवासी दुर्गेश व यूपी के गोरखपुर निवासी नवल किशोर को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

चारों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इनसे लैपटॉप, हार्ड डिस्क व अन्य दस्तावेज बरामद किए जाएंगे। अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जाएगी। अभी इस मामले में और गिरफ्तारी हो सकती हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतपाल, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed