फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One death due to corona, 3349 new cases

कोरोना से एक की मौत, 3349 नए केस

Sat, 15 Jan 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
One death due to corona, 3349 new cases
गुरुग्राम। जिले में रोजाना आने वाली कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या कम ही रहती है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में कोरोना के 3349 नए मरीज आए जबकि संक्रमण के चलते एक मरीज की मौत भी हुई। शनिवार को संक्रमण के चलते दम तोड़ने वाला 75 वर्षीय मरीज पहले से ही फेपड़ों के कैंसर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन से पीड़ित था लेकिन उसे टीके की दोनों डोज लगी थी।
विज्ञापन

स्वस्थ होने वालों की संख्या कम रहने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि महज दो सप्ताह में ही सक्रिय की संख्या में लगभग 17 गुना तक बढ़ोतरी हुई है। एक जनवरी तक जिले में महज 1149 मरीज सक्रिय थे लेकिन शनिवार तक यह संख्या बढ़कर 19266 तक पहुंच गई। 1 जनवरी को अस्पतालों में सिर्फ 9 मरीज भर्ती थे लेकिन अब उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 155 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय कुल मरीजों में से 19111 होम आइसोलेट हैं। शनिवार को जिले में 1621 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। संक्रमण को बेकाबू होने के बावजूद जिले में कहीं पर भी कोरोना बचाव नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। भीड़ वाली जगहों पर न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13049 लोगों से लिए नमूने
कोरोना संक्रमण के रफ्तार पकड़ने पर जिले में रोजाना होने वाली कोविड जांच का दायरा और नमूनों की संख्या भी बढ़ गई है। इसी क्रम में रविवार को जिले में 13049 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमें से 2380 नमूनों की रैपिड एंटिजन किट के जरिए जांच की जाएगी। इसी के साथ जिले में अब तक हुई कुल जांच का आंकड़ा बढ़कर 24,52,570 तक पहुंच गया है।
पिछले 10 दिन में कोरोना का आंकड़ा
06 जनवरी - 1447
07 जनवरी - 1879
08 जनवरी - 1450
09 जनवरी - 2338
10 जनवरी - 2621
11 जनवरी - 2385
12 जनवरी - 2704
13 जनवरी - 3031
14 जनवरी - 3897
15 जनवरी - 3349
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed