फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One dead, four injured in separate road accidents.

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Sun, 14 Jun 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
One dead, four injured in separate road accidents.
- दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी, अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर खेड़कीदौला और सोहना सिटी थानों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेड़कीदौला क्षेत्र में सड़क पार कर रहे हिरंजन कुमार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में सोहना के वार्ड-12 निवासी जमशेद ने सोहना सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि 5 जून को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे वे अपने परिवार को ई-रिक्शा में बैठाकर रायपुर जा रहे थे। रहेजा सोसाइटी के पास तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसेे में जमशेद व उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों ने अस्पताल में उपचार कराया। हादसे के आठ दिन बाद पीड़ित ने अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, तीसरे मामले में सोहना के वार्ड-1 स्थित बंद कॉलोनी निवासी संत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून की दोपहर 1 बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे एक्सिस बैंक के पास पहुंचे तो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दंपती को उपचार के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला वर्तमान में भी अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में जांच जारी है और वाहनों की पहचान कर आरोपित चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed