फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   one arested in loot with cab driver

कैब चालक से मारपीट कर लूटपाट, एक गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2019 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
one arested in loot with cab driver
कैब चालक से मारपीट कर लूटपाट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। कार सवार चार बदमाशों ने साइबर पार्क के पास कैब रुकवाकर चालक से मारपीट कर नकदी छीनी और फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज लिया और जांच के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नजफगढ़ दिल्ली निवासी शौकीन ने बताया कि वह कैब चलाता है। 16 सितंबर की रात को वह गाड़ी लेकर साइबर पार्क की तरफ जा रहे था। ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। चारो ने गाड़ी से उतर कर उससे मारपीट कर गाड़ी की चाबी छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट कर गाड़ी के कागजात व 37500 रुपये छीनकर फरार हो गए। इस पर उन्होंने गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को दिया। थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर एक आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झाड़सा निवासी सुमित के रूप में हुई। आरोपी ने वजीराबाद के एक व्यक्ति से गाड़ी खरीदी थी जिसके माध्यम से ही वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed