फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On the beginning of the new session, veterans told the tricks of success to the students.

Gurugram News: नए सत्र के आगाज पर दिग्गजों ने छात्रों को बताए सफलता के गुर

Tue, 05 Sep 2023 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
On the beginning of the new session, veterans told the tricks of success to the students.
कुलपति ने आसपास की घटनाओं की जानकारी रखने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पत्रकारिता में भविष्य बनाने के लिए युवाओं में संवेदनशीलता जरूरी है। विभिन्न क्षेत्रों का ज्ञान इस क्षेत्र में सफलता का माध्यम है। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे श्रीवर्धन त्रिवेदी ने छात्र संवाद के दौरान यह बात कही।
विवि के मीडिया अध्ययन विभाग की ओर से मंगलवार को पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। मुख्य वक्ता श्रीवर्धन ने छात्रों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह क्षेत्र जोखिम वाला है। इस दौरान प्रमिला दीक्षित और अशोक कुमार भी छात्रों से रूबरू हुए। अशोक कुमार ने बीते दो दशकों में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर बात की। इस क्षेत्र से जुड़ी संभावनाओं पर बात की। प्रमिला दीक्षित ने छात्रों को फोकस, ज्ञान और धैर्य के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने छात्रों से कहा कि पढ़ाई के साथ आसपास घटित होने वाली घटनाओं पर भी ध्यान दें। इस दौरान विवि. के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह ने छात्रों को अनुशासन का महत्व बताया। मीडिया विभाग के डीन डॉ. राकेश योगी, डॉ. विजय मेहता, मीनाक्षी श्योराण, अनिरुद्ध समेत अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed