{"_id":"60a10f1f8ebc3ef0a75d911f","slug":"olympian-sushil-has-to-be-mordete-in-gurugram-crime-branch-on-alert-mode-gurgaon-news-noi582063390","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन सुशील के गुरुग्राम में छिपे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन सुशील के गुरुग्राम में छिपे होने की आशंका
विज्ञापन
गुरुग्राम। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को साथी पहलवान की दिल्ली में हत्या के बाद तलाश कर रही पुलिस का सफलता हाथ नहीं लगी है। इधर दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। हालांकि हत्या के पहले वह गुरुग्राम में फ्लैट देखने आया था। फरार होने के बाद से ही उसके गुरुग्राम में छिपे होने की आशंका है। इसे देखते हुए क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर है, विकसित हो रहे सेक्टरों की सोसाइटियों में दबिश भी दी जा रही हैं।
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मारपीट के दौरान पहलवान की हत्या मामले में फरार चल रहे ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान को लेकर गुरुग्राम पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। जिला एनसीआर का ऐसा स्पॉट है, जहां आस-पास के राज्यों के गैंगस्टर आकर छिपते हैं। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में उन्हें शक है कि सुशील यहां आकर छिप सकता है। खास तौर पर नए गुरुगांव के विकसित हो रहे सेक्टरों की सोसाइटियों में नजर रखी जा रही है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद सुशील की गुरुग्राम में तलाश और तेज हो गई है।
वर्जन
पहलवान सुशील के मामले में भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुलिस को हर संभव मदद देने के लिए भी तैयार हैं। - प्रीतपाल, एसीपी क्राइम