फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officers of District Education Department will conduct inspection in primary schools

Gurugram News: जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी प्राथमिक स्कूलों में करेंगे निरीक्षण

Wed, 19 Jul 2023 09:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 19 Jul 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Officers of District Education Department will conduct inspection in primary schools
जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी प्राथमिक स्कूलों में करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन

- डीईओ, डीईईओ, डीपीसी, डाइट प्राचार्य, बीईओ सहित अन्य अधिकारी जाएंगे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत राजकीय प्राथमिक स्कूलों में जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण करने जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी स्कूलों में कक्ष, बच्चों की पढ़ाई, परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। पढ़ाई में कम प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के प्रभारियों व शिक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी हर माह तीन से चार प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण की रिपोर्ट भी बनाई जाएगी। गुरुग्राम में 366 राजकीय प्राथमिक स्कूल हैं, जिसमें अधिकारी निरीक्षण करेंगे। स्कूलों का अवलोकन कर गूगल फॉर्म में रिकॉर्ड भी किया जाएगा।

राजकीय प्राथमिक स्कूलों में सुधार और बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए शिक्षक, क्लासरूम समेत स्कूल की अन्य परेशानियों को दूर किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) माह में तीन स्कूलों में निरीक्षण करके छह कक्षाओं का अवलोकन करेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ), जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षक संस्थान (डाइट) के प्राचार्य, जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी), उप जिला शिक्षा अधिकारी (डिप्टी डीईओ), खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) चार-चार स्कूलों में निरीक्षण के दौरान आठ-आठ कक्षाओं का अवलोकन करेंगे। वहीं एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी छह स्कूलों में निरीक्षण करने के दौरान 12 कक्षाओं का अवलोकन करेंगे। शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन समिति के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की जाएगी। प्राथमिक स्कूलों में निरीक्षण से बच्चों के सीखने व उसके परिणामों में अंतर को दूर करने के लिए जिला, खंड, क्लस्टर व स्कूल स्तर पर मदद मिलेगी।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) सरोज दहिया ने बताया कि विभाग की ओर से प्राथमिक स्कूलों में निरीक्षण करने के आदेश जारी हो चुके हैं। निरीक्षण में कई बिंदुओं के तहत जांच करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पढ़ाई में उच्च प्रदर्शन व कम प्रदर्शन करने वाले सभी स्कूलों को देखा जाएगा। कम प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के प्रभारियों व शिक्षकों का मार्गदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्कूलों में निरीक्षण किया जाएगा, ताकि छोटे बच्चों की नींव को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed