फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officers missing from the meeting, the mayor got angry

बैठक से गायब रहे अधिकारी तो भड़कीं मेयर

Mon, 18 Jul 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Officers missing from the meeting, the mayor got angry
गुरुग्राम। सोमवार को निगम कार्यालय में हुई वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक से कई जिम्मेदार अधिकारियों के गायब रहने पर मेयर मधु आजाद भड़क गईं। उन्होंने बैठक से नदारद गायब रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की पूर्व सूचना के बावजूद नगर निगम चीफ इंजीनियर ठाकुरलाल शर्मा, अधीक्षक अभियंता राधेश्याम शर्मा, कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत व मनदीप सिंह उपस्थित नहीं हुए। इन अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर मेयर का पारा चढ़ गया। अधीक्षक अभियंता विवेक गिल भी बैठक में देरी से पहुंचे, जिस पर मेयर ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें भविष्य में ध्यान रखने की चेतावनी दी। मेयर ने कहा कि वित्त एवं संविदा समिति की बैठक एक महत्वपूर्ण बैठक होती है। इस बैठक में विभिन्न वार्डों से जुड़े विकास कार्यों के एस्टीमेट एवं टेंडर अलॉटमेंट संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श के लिए चीफ इंजीनियर, अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंताओं का मौजूद रहना अनिवार्य है। बैठक के बारे में पूर्व में ही सूचना भेजी जाती है, लेकिन इसके बावजूद भी अगर कोई अधिकारी उपस्थित नहीं होता है तो इसे कोताही माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed