{"_id":"66e40930c387e7920e0ca6d3","slug":"number-of-patients-suffering-from-fever-increased-in-the-hospital-located-in-sector-10-gurugram-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी, कमर, पीठ और जोडों के दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी, कमर, पीठ और जोडों के दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे लोग
Fri, 13 Sep 2024 03:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:13 PM IST
सार
गुरुग्राम में सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 200 से ज्यादा बुखार से पीडित मरीज अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी 177 बुखार से पीडित मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बुखार से पीडित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन 200 से ज्यादा बुखार से पीडित मरीज अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मरीजों में बुखार के साथ-साथ कमर दर्द, पीठ दर्द, जोडों के दर्द जैसी समस्याएं भी आ रही हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी 177 बुखार से पीडित मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे। गुरुवार को बुखार के मरीजों का यह आंकड़ा 200 तक पहुंच गया था। डॉक्टरों की ओर से मरीजों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और मौसम के अनुसार भोजन का सेवन करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
मिलेनियम सिटी में पिछले 15 दिनों से मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। सुबह धूप, शाम को बारिश शहर के लोगों के लोगों को बीमार कर रही है। पिछले एक हफ्ते में प्रतिदिन 150 से 200 बुखार से पीडित मरीज अपना इलाज कराने पहुंच रहे है। इसके अलावा त्वचा, गले से संबंधित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। फंगल इंफ्केशन, लाल चकते, खुजली आदि से पीडित मरीज भी अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन