फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Number of corona patients increasing every day

एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक 1132 नए कोरोना मरीज

Mon, 12 Apr 2021 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Number of corona patients increasing every day
गुरुग्राम। कोरोना से बचाव के नियमों का सही तरीके से पालन न होने व मरीजों की सही तरीके से निगरानी न होेने के कारण इस महामारी का संक्रमण रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में अब तक के एक दिन में सर्वाधिक 1132 नए मरीज आए तो आधे से भी कम महज 504 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

रोजाना आने वाले कोरोना के नए मराजों के मामले में गुरुग्राम पूरे एनसीआर में दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब दिल्ली की तर्ज पर ही बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप पहले से कहीं ज्यादा है। अब तो रोजाना आ रहे नए मरीजों की संख्या 1 हजार के आंकड़े को भी पार कर चुकी है।
विज्ञापन

अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71273 हो चुकी है, जिसमें से 64727 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। रोजाना आ रहे नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात यह है कि पिछले 42 दिनों में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा करीब 18 गुना से भी ज्यादा बढ़ चुका है। 28 फरवरी को जिले में महज 338 सक्रिय मरीज थे लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 6177 तक पहुंच चुकी है। 6177 सक्रिय मरीजों में से 5889 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि 298 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

8545 की हुई जांच
सोमवार को जिले में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के मरीज आए तो वहीं, वर्ष के सबसे ज्यादा 8545 लोगों से कोरोना जांच के नमूने भी लिए गए। इसमें से 7596 की आरटी-पीसीआर व 949 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 10 लाख 22 हजार 162 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 71273 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अप्रैल में इस तरीके से बढ़ी जांच और मरीज
तिथि - मरीज - जांच
1 अप्रैल - 381 - 5504
2 अप्रैल - 398 - 5595
3 अप्रैल - 606 - 5240
4 अप्रैल - 555 - 5134
5 अप्रैल - 581 - 6127
6 अप्रैल - 604 - 7151
7 अप्रैल - 611 - 7017
8 अप्रैल - 741 - 8043
9 अप्रैल - 703 - 8008
10 अप्रैल - 864 - 8071
11 अप्रैल - 1084 - 8364
12 अप्रैल - 1132 - 8545
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed