फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Violence Friday prayers will be read in homes during curfew

Nuh Violence: कर्फ्यू के दौरान घरों में पढ़ी जाएगी जुमे की नमाज, उपायुक्त और एसपी ने उलेमाओं से की अपील

Thu, 03 Aug 2023 11:06 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 03 Aug 2023 11:06 PM IST
सार

ऐसे में जिला प्रशासन यहां के स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपेक्षा करता है। बैठक में उलेमाओं ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे और जुमे की नमाज घर पर ही अदा करेंगे। 

विज्ञापन
Nuh Violence Friday prayers will be read in homes during curfew
उलेमाओं के साथ बैठक करते अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुमे की नमाज में लोग इकट्ठा न हो और किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दें इसको लेकर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। इसी को लेकर उपायुक्त प्रशांत पंवार तथा एसपी वरूण सिंगला ने उलेमाओं की बैठक ली और उनसे आग्रह किया वे शुक्रवार को जुमे की नमाज अपने घरों में ही अदा करें और अपने आस-पास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उलेमाओं ने कोविड संक्रमण के दौरान जिला प्रशासन का सहयोग किया था। उसी प्रकार इस घड़ी में भी वे सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

विज्ञापन


ऐसे में जिला प्रशासन यहां के स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपेक्षा करता है। बैठक में उलेमाओं ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे और जुमे की नमाज घर पर ही अदा करेंगे। उन्होंने आमजन से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


इस मौके पर एसपी वरूण सिंगला ने कहा कि ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि किसी निर्दोष के साथ गलत नहीं होगा और दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आरोपियों की पहचान करने में सहयोग करें और उपद्रवियों को पकड़वाने में आगे आएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन, सीटीएम गजेन्द्र सिंह, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, मुफ्ती जाहिद, मौलाना शेर मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed