{"_id":"64d1f13961f7953267026254","slug":"nuh-violence-another-attempt-to-spoil-atmosphere-in-gurugram-10-to-12-youths-pelted-stones-at-shop-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: गुरुग्राम में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 10 से 12 युवकों ने किया मीट दुकान पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: गुरुग्राम में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 10 से 12 युवकों ने किया मीट दुकान पर पथराव
Tue, 08 Aug 2023 01:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:12 PM IST
सार
नूंह हिंसा के बाद शांत माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एक बार फिर शरारती तत्वों ने सोमवार रात सेक्टर पांच थाना इलाके में सीआरपीएफ चौक के पास स्थित एक मीट दुकान पर पथराव किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। कुछ लोगों ने सोमवार की रात में सीआरपीएफ चौक के पास स्थित एक मीट दुकान पर पथराव किया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, नूंह हिंसा के बाद शांत माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एक बार फिर शरारती तत्वों ने सोमवार रात सेक्टर पांच थाना इलाके में सीआरपीएफ चौक के पास स्थित एक मीट दुकान पर पथराव किया।
पीड़ित ने थाने में शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बिहार के बेगूसराय जिला निवासी मोहम्मद जावेद ने शिकायत में कहा कि वह शीतला कालोनी के पास किराए पर रहता है, सीआरपीएफ चौक के पास किराए पर मीट की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
सोमवार रात आठ बजे वह अपनी दुकान के अंदर काम कर रहा था, इसी दौरान बाहर से पथराव होने पर उनकी दुकान के शीशे टूट गए। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो नकाबपोश 10-12 युवक पत्थर लेकर उनकी दुकान पर मार रहे थे।

इस पर उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जावेद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।