फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh police busted illegal weapons manufacturing factory

Gurugram News: नूंह पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Tue, 10 Dec 2024 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nuh police busted illegal weapons manufacturing factory
आरोपी के ठिकाने से 01 रिवाल्वर, 04 तमंचा, 01 पौना, पांच कारतूस व अवैध हथियार बनाने के औजार बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सीआईए पुन्हाना टीम ने अवैध हथियार सहित एक युवक को काबू किया है। जिसके ठिकाने से 04 तमंचा, 01 रिवाल्वर, 01 पौना, पांच कारतूस सहित अवैध हथियार बनाने के अनेकों औजार और उपकरण भी बरामद हुए है । आरोपी की पहचान अब्दुल्ला पुत्र रोशन खान निवासी आंधाकी थाना बिछोर के रूप में हुई है । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अवैध हथियार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुन्हाना सीआईए की एक टीम अपराध की रोकथाम हेतु होडल रोड़ ट्रक मार्केट पुन्हाना में मौजूद थी । उसी दौरान सूचना मिली कि अब्दुल्ला निवासी आंधाकी थाना बीछोर अवैध हथियार लेकर घीडा मोड़ पर बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के मुताबिक पुलिस ने दबिश देते हुए एक युवक को दबोचा। जिसकी पहचान अब्दुल्ला के रूप में हुई।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर एक देसी तमंचा मिला।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह पुराने अवैध हथियारों की मरम्मत कर बेचने का काम करता है। उनकी निशानदेही पर एक अन्य ठिकाने से तीन तमंचा, पांच कारतूस, एक रिवाल्वर, एक पौना, हथियार बनाने के औजार जिनमें एक शिकंजा, गाटर टुकड़ी, तिपाई लोहा, छोटा सिलेंडर, प्लास, पेचकस ग्राइंडर कटर, छेनी, गैस पंप दो देशी नाल, लोअर बॉडी, कवर लकड़ी बंदूक ड्रिल मशीन आदि सामान बरामद हुआ । जानकारी के मुताबिक आरोपी पुराने हथियारों को रिपेयर कर बेचने के काम में भी जुड़ा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़ी जा चुकी है अवैध हथियारों की फैक्ट्री:
सितंबर 2022 में भी तावडू सीआईए टीम द्वारा ऐसी ही फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। सितंबर 2022 में पुलिस ने बिछोर गांव निवासी आशिफ पुत्र आस मोहम्मद को अवैध हथियार के साथ बिछोर गांव के पास से गिरफ्तार किया था। जिसके पास से दो पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों के तार मध्यप्रदेश से जुड़े जहां जंगलो में हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने फैक्ट्री से 14 अवैध पिस्टल व 14 मैगजीन बरामद की थी।
एक वर्ष के अंदर दर्जनभर से अधिक आरोपी गिरफ्तार:-
अवैध हथियारों को लेकर पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। 1 वर्ष के अंदर जिले की पुलिस ने तकरीबन एक दर्जन से अधिक आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
आपसी रंजिश के झगडे में सामने आते है अवैध हथियार के मामले:-
जिले के गांवों में छिटपुट झगड़े के दौरान अवैध हथियारों के मामले सामने आते हैं। पुलिस थानों में ऐसे काफी मामले दर्ज है जिसमे आर्म्स एक्ट की धारा लगी हुई है। छोटे छोटे झगडे के दौरान यहां फायरिंग के भी कई मामले सामने आए है। लेकिन इन मामलों में अवैध हथियारों को लेकर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कि जाती।

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। नूंह में किसी तरह की अवैध गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। साइबर अपराध पर भी पूरी तरह रोक लगाई जाएगी -डीएसपी प्रदीप खत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed