फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Alwar Fourlane to be made 200 feet wide

Gurugram News: 200 फुट चौड़ा बनेगा नूंह अलवर फोरलेन

Fri, 05 May 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nuh Alwar Fourlane to be made 200 feet wide
गांधी जयंती से पहले कार्य शुरू कराने की तैयारी में सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। सड़क एवं लोक निर्माण विभाग गांधी जयंती से पहले नूंह अलवर राजमार्ग को सिंगल से फोरलेन बनाने की तैयारी में है। कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए डीपीआर मूल्यांकन तथा वन विभाग से पेड़ पौधों को काटने से पहले सर्वेक्षण कराया जा रहा है, जिससे किसी भी अड़चन का सामना नहीं करना पड़े। राजमार्ग पर गोहाना चौक, खेडली नूंह, राजाका मोड़, भादस, असाइसिका मोड़, बड़कली चौक, जलालपुर मोड़, मांडीखेड़ा, खेडीखुर्द मोड़ तक दो विशेष टीमों ने सर्वेक्षण किया। टीम बीच सड़क पर दोनों तरफ 100-100 फुट जगह ले रही है, जिससे भादस, बड़कली चौक व मांडीखेड़ा में कुछ दुकानें तोड़ी जाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, मेवात की राजधानी बड़कली चौक व गोहाना चौक पर दो अंडरपास बनाए जाने का प्रावधान है। अब बजट को बढ़ाकर 532 करोड़ रुपये कर दिया है। नगीना के दुकानदार वेद प्रकाश, हाजी सुलेमान मढ़ी, हाजी मोहम्मद हारून हवननगर, समाजसेवी फजरूदीन भादस का कहना है कि सड़क फोरलेन बनने से क्षेत्र के विकास में आमूलचूल परिवर्तन आएगा। नूंह अलवर राजमार्ग नगीना और फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लोगों का कहना है कि कई बार सामाजिक संगठन गालिब मौजी खान फाउंडेशन व अन्य ने नगीना व बड़कली चौक पर धरने करने से सरकार जागी और 2018 में कार्य योजना तैयार की थी।

नूंह अलवर रोड क्षेत्र की तरक्की में अहम भूमिका निभाएगा। केंद्र और राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। किसी भी तरह की विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गुरुग्राम
विज्ञापन

कैप्शन: नगीना कॉलेज के सामने सर्वे करते कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed