फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now markets and shopping malls will open till 6 pm

अब शाम छह बजे तक खुलेंगे बाजार और शॉपिंग मॉल

Thu, 06 Jan 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Now markets and shopping malls will open till 6 pm
गुरुग्राम। जिले में अब बाजार और शॉपिंग मॉल शाम पांच बजे की बजाय छह बजे तक खुल सकेंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने आदेश जारी कर दिया जिसमें कहा गया है कि लोगों की मांग को देखते हुए इनके खुलने के समय को एक घंटे बढ़ाया गया है। यह आदेश आगामी 12 जनवरी तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकार और जिला प्रशासन के एक जनवरी को जारी किए गए दिशा निर्देश यथावत रहेंगे। इनके मुताबिक जिले में सभी राजकीय और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्नीक, आईटीआई, कोचिंग इंस्टीट्यूट, लाइब्रेरी, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जिले में आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों, परिवहन, पार्क, धार्मिक स्थल, होटल, पेट्रोल पंप, बैंक, सरकारी और गैर सरकारी ऑफिसों में भी उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाए, जिन्होंने टीके की दोनों डोज लगवा ली हों। ट्रक और ऑटो रिक्शा यूनियन भी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही अपने वाहनों में बिठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed