{"_id":"658f1547e700bcb77b060ba4","slug":"now-fard-can-be-obtained-from-patwari-in-two-minutes-dushyant-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-22319-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो मिनट में पटवारी से मिल जाती है फर्द : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो मिनट में पटवारी से मिल जाती है फर्द : दुष्यंत
विज्ञापन
पहले पटवारियों के लगाने पड़ते थे चक्कर: उपमुख्यमंत्री ने गांव जनौला में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार ने कई बदलाव लाने वाले कार्य किए हैं। पहले फर्द के लिए पटवारियों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब दो मिनट में पटवारी से फर्द मिल जाती है। बुढापा पेंशन के लिए फार्म जमा करने में काफी दिन लगते थे। अब तो 60 उम्र का होते ही पेंशन बन जाती है। पीला राशन कार्ड पहले एसडीएम के कार्यालय में चक्कर काटने के बाद सिफारिश से बनता था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर होंगे।
उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को गांव जनौला में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा का चुनाव होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा हरियाणा की 90 विधानसभा में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। पटौदी को जिला बनाए जाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर जिला बनने की बात उठती है वो सबसे पहले असंध की उठती है। उन्होंने बताया कि मानेसर पहला गांव था जो निगम बना है। जनसंख्या को देखते हुए जिला बनाए जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने गांव जनौला की समस्याओं का मांग पत्र सौपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक गंगाराम, दीपाली चौधरी, श्योचंद यादव, दीपचंद पटौदी, नरेश सहरावत, राजेश बलेवा, पूर्व सरपंच तारिफ, मनोज जनौला, संजीव जनौला, संदीप कुंडू, कृष्ण,गगनदीप सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।