{"_id":"60ddbc768ebc3ec1f95ccb1c","slug":"now-bullets-were-fired-on-the-partner-of-the-liquor-businessman-gurgaon-news-noi590869082","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शराब कारोबारी के पार्टनर पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शराब कारोबारी के पार्टनर पर बरसाईं गोलियां
विज्ञापन
गुरुग्राम। दुकान खाली कराने को लेकर गांव कासन के शराब कारोबारी से चिढ़े बैठे आरोपियों ने अब कारोबारी के पार्टनर पर गोलियां बरसा दीं। हालांकि वारदात में पार्टनर व सेल्समैन बाल-बाल बच गए। 27 जूून को आरोपियों ने शराब कारोबारी के चाचा को कार से उठाकर ले जाने के बाद मारपीट कर गोली मार दी थी। वहां भी हमले में बुजुर्ग बाल-बाल बच गए थे। तब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
मुख्य आरोपी पुुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे और उन्होंने बुधवार रात कारोबारी के पार्टनर पर हमला कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है।
गांव वास हरिया के रहने वाले गुलबीर सिंह उर्फ गब्बू ने पुलिस को बताया कि वह शराब कारोबारी कासन निवासी बलबीर सिंह के साथ मिलकर कारोबार करता है। वह बुधवार रात साढ़े आठ बजे यूपी के आगरा निवासी भूरे सिंह सेल्समैन के साथ सेक्टर-11 के शराब ठेके में मौजूद था। इसी बीच वहां एक युवक आया और उसने अपनी दोनों जेबों से दो पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
युवक का साथी कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था। हमला करने के बाद युवक बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। गोलियों से गुलबीर व सेल्समैन बाल-बाल बचे। पूरी घटना ठेके के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में शराब कारोबारी के चाचा पर हमले के बाद तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
दुकान खाली करने पर चिढ़ा था रवि
तीन दिन पहले गांव कासन में चाचा पर जानलेवा हमले के बाद शराब कारोबारी बलबीर उर्फ छल्ला ने गांव के कुछ युवकों सहित अन्य पर हमले का मामला दर्ज कराया था। वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों रवि उर्फ सोनू को गांव मानेसर व नवीन निवासी गांव बेगपुर खटौला को उसके गांव से ही दबोच लिया था।
पूछताछ में मुख्य आरोपी रवि ने बताया कि बलबीर की दुकान किराए पर लेकर उसने शराब का ठेका खोला हुआ है। बलबीर दुकान को खाली कराना चाहता था, इसी को लेकर रंजिश थी। तीन दिन में पुलिस इस मामले में अन्य मुख्य आरोपियों को नहीं दबोच सकी और बुधवार रात यह घटना हो गई।
शराब कारोबारी बलबीर का का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को अब भी आरोपियों से जान का खतरा है। आरोपी उनसे एक पुराने मुुकदमे में समझौता न करने को लेकर भी चिढ़े हुए हैं।