फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Notice to 28 people who cut illegal colony in 15.75 acres

15.75 एकड़ में अवैध कॉलोनी काटने वाले 28 लोगों को नोटिस

Tue, 22 Feb 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Notice to 28 people who cut illegal colony in 15.75 acres
गुरुग्राम। फर्रुखनगर और मुबारकपुर में अलग-अलग स्थानों पर 15.75 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे 28 लोगों को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन्हें सात दिन के अंदर जवाब दाखिल करना है।
विज्ञापन

मुबारकपुर में एक एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी, जिसके लिए दो लोगों को नोटिस जारी किया गया है। फर्रुखनगर में 3.25 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटने पर वहीं की रहने वालीं आशा कौशिक, धर्मेंद्र, सरिता और नीलम को नोटिस दिया गया है। फर्रुखनगर में ही एक अन्य स्थान पर 3 एकड़ जमीन पर कॉलोनी काटने पर 8 लोगों को नोटिस दिया गया है। 8.5 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी काट रहे 14 लोगों को भी नोटिस दिया गया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने बिना लाइसेंस लिए ही कॉलोनी के लिए सड़कें बना दीं। वाउंड्रीवाल और डीपीसी भी डाल दी। सात दिन के अंदर इनको साइट प्लान, रजिस्ट्रेशन डीड, नकल जामबंदी, खसरा आदि के साथ विभाग के सेक्टर-14 स्थित कार्यालय पर उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed