फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Northeast student brutally assaulted and youth arrested

दोस्त बना हैवान: शक में छात्रा को बेरहमी से पीटा, पीड़िता की मां ने की शिकायत; शादी की चल रही थी बात

Fri, 20 Feb 2026 08:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 08:01 PM IST
सार

एक पीजी में छात्रा के साथ उसके दोस्त ने चरित्र पर शक होने पर बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों के परिवारों के बीच शादी की बात चल रही थी। 

विज्ञापन
Northeast student brutally assaulted and youth arrested
दोस्त ने छात्रा को बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-69 में आपसी सहमति से रही पूर्वोत्तर छात्रा के साथ उसके दोस्त ने चरित्र पर शक होने पर बेरहमी से मारपीट की है। पुलिस ने छात्रा की मां की सूचना पर पीजी पहुंची थी और गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एम्स में रेफर कर दिया गया है। युवती के हालत काफी गंभीर है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी शिवम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है। बृहस्पतिवार को छात्रा की मां ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी बेटी सेक्टर-69 में पीजी में रहती है और उसका दोस्त उसको प्रताड़ित कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छात्रा काफी चोटें लगी हुई थी। वह एक निजी यूनिवर्सिटी से बायोटेक की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता के शादी को लेकर दोनों परिवार में बात चल रही थी। बृहस्पतिवार को आरोपी शिवम की छात्रा के चरित्र पर शक होने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ते हुए मारपीट पर आ गई। आरोपी ने छात्रा को बेरहमी से पीटा। इससे उनके मुंह ,हाथ-पैर पर चोट आई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा की शिवम से दोस्ती साल एक सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों ने मिलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की सूचना से समय पर पहुंच सकी पुलिस
बताया जा रहा है कि छात्रा की मां बृहस्पतिवार दोपहर से ही बेटी के पास फोन कर रही थी लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। देर शाम को उनकी बेटी ने किसी तरह फोन करके मां को इसकी सूचना दी। मां ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। समय रहते पुलिस को वारदात की जानकारी मिलने से छात्रा को बचाया जा सका।


मामले की जांच की जा रही है। छात्रा का स्थिति सामान्य होने पर बात करके मामले की जानकारी ली जाएगी। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। यशवंत,एसीपी,बादशाहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed