{"_id":"61a3bb4b58295f5d422bdd00","slug":"no-new-dengue-patient-found-yet-caution-is-necessary-gurgaon-news-noi618368112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला डेंगू का नया मरीज, फिर भी सावधानी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला डेंगू का नया मरीज, फिर भी सावधानी जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिला में डेंगू की रफ्तार एकदम धीमी पड़ गई है। रविवार को इसका एक भी मरीज नहीं मिला। चिकित्सकों का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। भले ही तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के मरीजों में पिछले कई दिनों से कमी दर्ज की जा रही थी। लेकिन हर दिन दो या अधिकतम तीन केस की सामने आ रहे थे।
रविवार को यह संख्या बिल्कुल नगण्य रही। रविवार को 4 संदिग्ध मरीजों की ही जांच की गई। अब तक जिला में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 319 हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 5438 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है। इस बीच सरकारी अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड भी खाली होने लगा है। 55 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया था। केवल पांच मरीज ही वार्ड में भर्ती हैं। रविवार को चार मरीजों की और छुट्टी की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से 2513 रैपिड फीवर मास सर्वे किया गया। अब तक 766287 घरों में ये सर्वे किया जा चुका है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुधा गर्ग ने कहा कि भले ही डेंगू की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन सावधान रहने की जरूरत है। घरों में लार्वा मिलना घोर लापरवाही दर्शाता है। इसके लिए लोगों को गंभीरता बरतनी होगी। स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से तमाम प्रयास कर रहा है, लोगों को भी उसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 14927 पर जुर्माना किया गया है।